फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   country's financial capital Mumbai now equipped with Free Wi-Fi facility

फ्री वाई-फाई सुविधा से लैस हुई मुंबई

Mon, 09 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 09 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
country's financial capital Mumbai now equipped with Free Wi-Fi facility
- फोटो : Demo Pic

केजरीवाल सरकार का दिल्ली को वाई-फाई से लैस करने का चुनावी वादा अभी तक अधूरा है लेकिन, महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को वाई-फाई से लैस कर दिया है। सोमवार को मुंबई में 500 स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट सेवा शुरू कर दी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगामी एक मई तक मुंबई में 1200 अन्य स्थानों पर भी फ्री वाई-फाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के ऐन मौके पर मुंबई शहर को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा कर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया  है। साल 2012 के बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने अपने घोषणा पत्र में मुंबई को वाई-फाई से लैस करने का वादा किया था। लेकिन, मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसकी घोषणा कर बाजी मार ली है और शिवसेना को झटका दे दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुंबई को भारत का पहला वाई-फाई शहर बनाने की योजना का प्रथम चरण शुरू हो गया है। मुंबई को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना के तहत कई दिन पहले वाई-फाई शुरू करने का काम पूरा हो गया था। दो जनवरी से लेकर आठ जनवरी तक छह दिन चले वाई-फाई के ट्रायल के बाद 9 जनवरी को इसे शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में देश की सबसे बड़ी पब्लिक वाई-फाई सर्विस

country's financial capital Mumbai now equipped with Free Wi-Fi facility

​मुंबई वाई-फाई देश की सबसे बड़ी पब्लिक वाई-फाई सर्विस है। लार्सन एंड ट्रुबो की एमसीएस कंपनी को इसका ठेका दिया गया था जिसमें लगभग 194 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस वाई-फाई सुविधा के जरिए मुंबईवासी प्रतिमाह तीन जीबी डेटा तक उपयोग कर सकेंगे।

फिलहाल, प्रतिदिन 100 एमबी डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। मुंबई में 500 स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू होने पर फडणवीस ने कहा कि वादे के मुताबिक 1 मई 2017 तक 1200 वाई-फाई हॉट स्पॉट शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कनेक्टिविटी और स्पीड की भी लगातार मोनिटर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाई-फाई के  ट्रायल पीरियड  के दौरान शहर भर के 23 हजार यूजर्स ने साइनअप किया और दो जीबी से ज्यादा डेटा डाउनलोड किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के डिजिटल सशक्तिकरण के संबंध में यह उनकी सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed