फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   country and RSS learned from Kanhaiya speeches said Azam khan

देश और आरएसएस कन्हैया के भाषणों से सीखे: आजम

Sat, 12 Mar 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 12 Mar 2016 07:59 PM IST
सार

  • यूपी नगर विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी साधा निशाना
  • 'मंदिर गिरे तो कोई हिंदू, मुसलमान बन गया'

विज्ञापन
country and RSS learned from Kanhaiya speeches said Azam khan

विस्तार

जेएनयू प्रकरण में कन्हैया का समर्थन करते हुए नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कहा कि कन्हैया पर लगे आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने देशवासियों और आरएसएस को नसीहत दी कि वे उसका भाषण सुनें और उससे सीखें। वहीं, संघ पर नाथू राम गोडसे जैसा राष्ट्रवादी होने का इशारा करते हुए कहा कि ये अंधा, गूंगा, बहरा और बुद्धिहीन राष्ट्र बनाना चाहते हैं। आजम ने प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा पर एक बार फिर सवाल उठाए।
विज्ञापन


शनिवार को गंगाजल प्रोजेक्ट की समीक्षा करने आगरा आए नगर विकास मंत्री सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान आरएसएस और प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे। कहा कि 1947 से पहले राष्ट्रवाद जितना मजबूत था, आरएसएस के समय में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा कि राष्ट्रवाद की परिभाषा वह नहीं है जो नाथू राम गोडसे ने बताई, बल्कि वह है जो महात्मा गांधी ने बताई। कहा कि कोई पूछे कितने आरएसएस वालों के पास डिग्रियां हैं या फिर सभी चाय बेचने वाले हैं। 

'मंदिर गिरे तो कोई हिंदू, मुसलमान बन गया'

country and RSS learned from Kanhaiya speeches said Azam khan

जेएनयू प्रकरण में कहा कि कन्हैया तो मिल गया है लेकिन कंस को ढूंढना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कि जिस बंद कमरे में पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात हुई उसका वीडियो क्यों अब तक जारी नहीं किया गया। न ही वहां के फोटो जारी किए गए। न तो बातचीत का पता चला और न ही उस दौरान कमरे में मौजूद लोगों का। जब प्रधानमंत्री ही सच नहीं बोलते, जब वे ही आतंकवादियों से मिलते हैं तो अच्छे लोग कहां से आएंगे। 

वहीं, संघ और भाजपा पर आजम बोले कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की कीमत अब तक देश चुका रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इससे क्या मिला? क्या मस्जिद गिराने से इस्लाम का कोई नुकसान हुआ, मंदिर गिरे तो क्या कोई हिंदू, मुसलमान बन गया। वहीं, उन्होंने मस्जिद गिराने पर सवाल खड़ा किया कि ताजमहल को शिवमंदिर बताने वाली शिवसेना क्या ताजमहल गिरा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed