फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   counting live updates of Gujarat and himachal pradesh assembly elections 2017

जीत के बाद PM ने थपथपाई शाह की पीठ, गुजरात में CM चुनने जाएंगे जेटली

Mon, 18 Dec 2017 07:49 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
counting live updates of Gujarat and himachal pradesh assembly elections 2017
narendra modi - फोटो : ani

हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों में परिणाम लगभग साफ हो चुका है दोनों ही राज्यों में भाजपा बहुमत लेती दिख रही है। गुजरात में जहां भाजपा 40 से ज्यादा सीटों के साथ सबसे आगे है तो गुजरात में भी 100 सीटों के आसपास चल रही है। 

विज्ञापन

 

गुजरात चुनाव के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें-

विज्ञापन


अपडेट्स:-

7.48: स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री चुनने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी के जनरल सेक्रटरी सरोज पांडे गुजरात जाएंगे। वहीं हिमाचल में सीएम चुनने के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


06:17: भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पटका पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। मोदी ने अमित शाह की पीठ थपथपाकर उन्हें जीत की बधाई दी।

06:15: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री की गाड़ी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात कर दी।

05:41 PM: 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में इस बार भाजपा 44 सीटों पर काबिज हुई जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी का एक प्रत्याशी इस बार विधानसभा पहुंच गया। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दल अपना खाता खोलने में नाकामयाब रहे। 

5.37: हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र राणा ने कहा कि 'इस जीत से साफ है कि जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। मैंने हमेशा जनता की सेवा में अपना योगदान दिया है।'

5.15: मुख्यमंत्री के सवाल पर रूपाणी बोले- इसका निर्णय भाजपा की संसदीय समिति की बैठक में होगा। पार्टी जो भी तय करेगी वो हमे मंजूर होगा।

5.15: जीत के बाद गुजरात के सीएम विजय रूपाणी मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर और कांग्रेस के प्रति उसके गुस्से का प्रतीक है।

4.37: कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। राहुल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि मेरे कांग्रेस भाई और बहनों, आपने मुझे बहुत गर्व बना दिया है। आप उन लोगों की तुलना में अलग हैं जो आप से लड़ते हैं। आपने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।

4.12: जीत के बाद भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा यह वंशवाद, मुद्दों से भटकाने के कारण कांग्रेस की हार हुई है। शाह बोले- 70 साल बाद देश का लोकतंत्र करवट बदल रहा है इसीलिए देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। 

3.54: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जीता विकास, जीता गुजरात।' वहीं उन्होंने आगे लिखा कि हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत। पीएम ने दोनों राज्यों के नतीजे गुड गवर्नेंस और विकास की राजनीति के लिए लोगों के मजबूत समर्थन को दर्शाते हैं।

3.32: बीजेपी अमित शाह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों से स्वागत की।

3:15: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को ईवीएम टैंपरिंग करके जीत मिली है, हमारा आंदोलन उनके खिलाफ जारी रहेगा।


2.51 pm: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती 3063 वोटों से हार गए हैं। कांग्रेस के सतपाल रायजादा जीते।

 
2.39 pm: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीजेपी को जीत की बधाई दी है. उन्‍होंने कहा कि गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल भी हार गयी।

2.36 pm: छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी औऱ अमित शाह जी की कुशल रणनीति और नीतियों का नतीजा है कि 19वें राज्य में सरकार बनी है। 

2.30 pm: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

2.10  pm: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के लोगों को सावधान रहना होगा और सोचना होगा कि अगला चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जायेगा। 

2.00 pm: सीएम मनोहर पर्रिकर ने राहुल गांंधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल ने ओपनिंग इनिंग में जीरो स्कोर किया है। 

1.35 pm: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। 

1.18 pm: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, लगातार छह बार सत्ता में आना यह दिखाता है कि किस तरीके से गुजरात की जनता हमारे साथ है।

1.11 pm: बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो सर मुंडाते ही ओले पड़ गए।  

1.05 pm: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। 

12.54 pmराजस्थान की सीएम वसुंधराराजे सिंधिया ने कहा,नतीजा बहुत अच्छा है। दोनों राज्यों के नतीजे दिखाते हैं कि पीएम की देश भर में कितनी इज्जत है। 

12.28 pm: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम का नेतृत्व पूरे देश को स्वीकार्य है। यह एक ऐतिहासिक जीत है। जो लोग सवाल उठा रहे थे उनको जवाब मिल गया होगा। 

12.18 pm: बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि परिणाम हमारे लिए खुशियां लाएं हैं। यह जीत विकास की है। जो जीतता है वही सिकंदर होता है। यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का फल है।  

12.14 pm: संजय निरुपम ने कहा, जब पूरा गुजरात बीजेपी के खिलाफ था। प्रधानमंत्री की सभाओं में कुर्सियां खाली दिखती थीं तो उसे यह जीत गुजरात की जनता ने नहीं ईवीएम ने दिलाई है। भारतीय जनतंत्र के लिए यह बड़ा खतरा है।

12.12 pm: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी जीते, इंद्रनील को मिली पटखनी 

12.07 pm: दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 49 फीसदी का अंतर

12.01 pm: दलित नेता जिग्नेश मेवानी वडगाम से चुनाव जीते, वह निर्दलीय उम्मीदवार थे। हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देकर उस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। 

11.45 am: पोरबंदर से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाढिया हारे, वहीं बीजेपी के बाबूभाई पोखरिया की जीत हुई।  

11.40 am: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों से राहुल गांधी को सबक मिल गया है। 

11.36 am: गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने भाजपा की जीत को मतदाताओं की कांग्रेस के प्रति नाराजगी बताया।


11.20 am: अभी तक की अपडेट्स के अनुसार  प्रेम कुमार धूमल आगे चल रहे हैं।

11.21 am: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्हें 105 सीटें आने की उम्मीद थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी को 150 सीटें मिलेंगी, वहीं उन्होंने राहुल गांधी के मंदिर जाने को केवल एक मजाक बताया।

11.12 am: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। वहीं अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सन्नाटा नजर आ रहा है। 

11.10 am: दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की आहट के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

11.00 am: गुजरात में अभी तक के रुझानों में भाजपा को 106 और कांग्रेस को 75 सीटों पर बढ़त।

10.50 am: दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की संभावनाओं के बीच संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने विक्ट्री साईन बनाकर भावनाओं का इजहार किया।

10.32 am: हिमाचल में जयसिंहपुर से रविन्द्र धीमान, बल्ह से भाजपा के इंदर सिंह जीते।

10.30 am: गुजरात के अहमदाबाद जिले के एलिस ब्रिज सीट से भाजपा के राकेश शाह 70 हजार वोटों से जीते।

10.20 am: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सीएम पद के उम्‍मीदवार प्रेम कुमार धूमल 1500 वोट से पीछे चल रहे हैं।

10.15 am: गुजरात-हिमाचल में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर, सीएम रुपाणी आगे निकले डिप्टी सीएम नितिन पटेल पिछड़े।

10.00 am: तक के रुझानों में भाजपा 100 सीटों के पार जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 105 और कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है।

9.55 am: गुजरात चुनावों में बीजेपी 98 सीटों पर और कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है।  

9.50 am: अभी तक की अपडेट्स के अनुसार गुजरात में सीएम विजय रुपाणी और नितिन पटेल दोनों पीछे चल रहे हैं। जबकि भाजपा 93 और कांग्रेस 85 सीटों पर आगे।

9.42 am: सौराष्ट्र क्षेत्र के गीर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस आगे। राहुल गांधी का जनेऊ विवाद यहीं से सुर्खियों में आया था

9.40 am: शुरुआती रुझाानों में हिमाचल में भाजपा अपनी विरोधी कांग्रेस से काफी आगे निकल चुकी है। भाजपा 41 और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।

9.35 am: मेहसाणा में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं।

9.32 am: गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत का दावा कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रहेगी।


9.30 am: भाजपा 95 सीटों पर और कांग्रेस 84 सीटों पर आगे चल रही है।


9.23 am: गुजरात में एक बार फिर भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा को 87 और कांग्रेस को 81 सीटों पर बढ़त।
 

9.21 am: अपने गढ़ सौराष्ट्र में भाजपा कांग्रेस से पिछड़ती दिख रही है।


9.20 am: हिमाचल में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है, अभी तक के परिणामों में भाजपा को 39 कांग्रेस को 22 सीटों पर आगे बताया जा रहा है।

9.15 am: फिलहाल कांग्रेस 89 और भाजपा 76 सीटों पर आगे।

9.12 am: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने आश्चर्यजनक रूप से भाजपा से बढ़त लेते हुए बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

9.07 am: गुजरात में कांग्रेस को भाजपा को पीछे छोड़ दिया। भाजपा 85 कांग्रेस 81 सीटों  पर आगे।

जब भाजपा से बहुत आगे निकल गई थी कांग्रेस

counting live updates of Gujarat and himachal pradesh assembly elections 2017

सुबह नौ बजे से पहले तक ये रहे थे रुझान-


9.04 am: अतप्रत्याशित रूप से गुजरात में सीएम विजय रुपाणी भी पीछे चले रहे हैं।

9.02 am: शुरूआती रुझानों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने जोरदार वापसी की है।

9.02 am: अप्लेश ठाकोर, जिग्नेश मेवानी फिलहाल आगे चल रहे हैं

8.59 am: हिमाचल में ऊना सदर सीट से कांग्रेस के सतपाल रायजादा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भारी पड़ रहे हैं। सतपाल रायजादा 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

8.55 am: हिमाचल में भाजपा 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 11 पर बढ़त बनाए हुए है

8.51 am: गुजरात में भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी भावनगर वेस्ट से आगे

8.47 am: हिमाचल में भाजपा ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस 1 सीट के साथ चल रही है। मंडी सीट से कांग्रेस पत्याशी चंपा ठाकुर बढ़त बनाए हुए है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा मैदान में हैं।

8.38 am: गुजरात के शुरुआती रुझानों में सिर्फ सौराष्ट्र में कांग्रेस आगे है, बाकी सभी जगह बीजेपी को बढ़त

8.36 am: गुजरात के राधनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर पीछे चल रहे हैं

8.30 am: गुजरात में वडगाम से निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी पीछे हैं

-राजकोट पश्चिम सीट पर विजय रूपाणी आगे हैं

-बीजेपी के नितिन पटेल महसाणा से पीछे चल रहे हैं, वह डिप्टी सीएम हैं

-शुरुआती रुझानों के मुताबिक, गुजरात में भाजपा 21 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस ने 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं हिमाचल में भाजपा तीन पर आगे है वहीं कांग्रेस दो पर आगे है।

EVM को लेकर बवाल

counting live updates of Gujarat and himachal pradesh assembly elections 2017

इन सीटों पर टिकी है सबकी नजर 
 

गुजरात 
विजय रूपाणी (भाजपा)- राजकोट पश्चिम
शक्ति सिंह गोहिल (कांग्रेस)- मांडवी
जिग्नेश मेवाणी (निर्दलीय)-वडगाम
अल्पेश ठाकोर (कांग्रेस)-रधनपुर

हिमाचल
वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) -अर्की
प्रेम कुमार धूमल (भाजपा)-सुजानपुर
कर्नल धनीराम शांडिल (कांग्रेस) - सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed