फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Countdown Begins For PSLV-C35/SCATSAT-1 longest launch mission

PSLV सी 35 ने लॉन्च किए 8 सैटेलाइट, पढ़ें क्यों खास है यह लॉन्चिंग

Mon, 26 Sep 2016 12:46 PM IST
एजेंसी/ चेन्नई
एजेंसी/ चेन्नई Updated Mon, 26 Sep 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
Countdown Begins For PSLV-C35/SCATSAT-1 longest launch mission
PSLV-C35

भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-35 ने श्रीहरीकोटा स्थित लॉन्च पैड से 8 सेटेलाइट लेकर उड़ान भर ली है। उपग्रह ने अब तक के सबसे लंबे मिशन के तहत ये उड़ान भरी है। 8 सेटेलाइट में से एक मौसम संबंधी और सात अन्य सेटेलाइट हैं।

विज्ञापन


उड़ान भरने के करीब 17 मिनट बाद PSLV-C35 ने सफलतापूर्वक भारत के मौसम संबंधी सेटेलाइट SCATSAT-1 को कक्षा में स्थापित किया। इसके बाद तय समय के भीतर सात अन्य उपग्रहों को भी उनकी कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसरो का अब तक का यह सबसे लंबा पीएसएलवी उपग्रह लॉन्च मिशन था। इसमें दो घंटे15 मिनट से अधिक का समय लगा। पीएसएलवी 320 टन वजन का रॉकेट है। यह पीएसएलवी का 37वां प्रक्षेपण है। मौसम संबंधी 'प्रथम' सेटेलाइट मुंबई आईआईटी के छात्रों ने बनाई है
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मिशन में मुख्य उपग्रह स्कैटसैट-1 था। स्कैटसैट-1 को 720 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में तथा अन्य उपग्रहों को 670 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में स्थापित किया गया। यह पहली बार है जब पीएसएलवी द्वारा एक ही मिशन में उपग्रहों को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed