फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corruption complaint of TMC ministers reached Governor Bose; Case against Kolkata Mayor's OSD

WB: राज्यपाल बोस के पास पहुंची TMC के मंत्रियों की भ्रष्टाचार की शिकायत; कोलकाता मेयर के OSD के खिलाफ भी केस

Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Fri, 27 Sep 2024 10:59 PM IST
सार

राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि राजभवन के एंटी करप्शन सेल (एसीसी) को राज्य के विभिन्न जिलों के लोगों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। इसमें राज्यपाल बोस से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

विज्ञापन
Corruption complaint of TMC ministers reached Governor Bose; Case against Kolkata Mayor's OSD
सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें पहुंचीं हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि राजभवन के एंटी करप्शन सेल (एसीसी) को राज्य के विभिन्न जिलों के लोगों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। इसमें राज्यपाल बोस से हस्तक्षेप की मांग की गई है। वहीं टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के मेयर के ओएसडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


राजभवन के अधिकारी ने राज्यपाल सीपी आनंद बोस के हवाले बताया कि बंगाल के लोगों को लगता है कि सरकार कुछ डीलरों द्वारा चलाई जा रही है। इसे नेता नहीं चला रहे हैं। टीएमसी मंत्रियों पार्थ चटर्जी और ज्योतिप्रियो मल्लिक को लेकर राज्यपाल ने कहा कि दो मंत्री जेल में हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी गई थी। एसीसी में कुछ अन्य मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह अहसास होना चाहिए कि ईमानदारी सबसे अच्छी नीति और व्यवहार है। बता दें शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार चटर्जी इस समय प्रेसीडेंसी सुधार गृह में हैं। मल्लिक को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसडी पर टीएमसी सांसद के नाम पर ठेकेदारों से वसूली करने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय ने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के ओएसडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन पर टीएमसी सांसद के नाम पर ठेकेदारों से वसूली करने का आरोप लगा है। बनर्जी के कार्यालय के मुताबिक हकीम के ओएसडी के खिलाफ शेक्सपियर सारणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। बनर्जी के कार्यालय ने कहा कि हमें शिकायत मिली है कि ओएसडी सरकारी अनुबंध दिलाने में मदद करने के नाम पर लोगों से वसूली कर रहा है। इसके लिए अभिषेक बनर्जी के नाम का इस्तेमाल कर रहा था। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed