फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corornavirus In India: Statewise Patient Of Covid-19, Confirmed Cases And Death Toll Numbers Of Patient of India

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5865 हुई, जानें किस राज्य में कितने मरीज

Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Apr 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Corornavirus In India: Statewise Patient Of Covid-19, Confirmed Cases And Death Toll Numbers Of Patient of India
coronavirus - फोटो : PTI

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सामने आए 591 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5865 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 169 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस वायरस से 478 लोग ठीक हुए है और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की संख्या 1297 हो गई है। वहीं, तमिलनाडु 834 मरीजों के साथ प्रभावित राज्यों की सूची में दूसरे और 669 संक्रमित मरीजों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इस बात के संकेत मिल रहे है कि सरकार लॉकडाउन को एक बार में नहीं हटा सकती है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे जिसमें लॉकडाउन सहित कोरोना वायरस प्रकोप से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने बुधवार को राजनीतिक नेताओं के एक सम्मेलन में बताया कि कई राज्य सरकारों ने कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए कहा था।


दूसरी ओर भारत सरकार की तरफ से लगातार लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। वहीं, अब तक किस राज्य में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें... (ये संख्या शाम 6:40 तक की है)
 
  राज्य और केंद्रशासित प्रदेश संक्रमित मामले अस्पताल से छुट्टी मौत
1. अंडमान एवं निकोबार 11 0
2. आंध्र प्रदेश 348 9 4
3. अरुणाचल प्रदेश 1      0   0
4. असम 28      0   0
5. बिहार 51 15    1
6. चंडीगढ़ 18     7     0
7. छत्तीसगढ़ 18 9   0
8. दिल्ली 669     21     9
9. गोवा 7     1    0
10. गुजरात 241  26     17
11. हरियाणा 154 18   
12. हिमाचल प्रदेश 29     2     2
13. जम्मू-कश्मीर 184 6    4
14. झारखंड 13 0 1
15. कर्नाटक 197 30     6   
16. केरल 357 97      2
17. लद्दाख 14      11   0
18. मध्यप्रदेश 389 25 30
19. महाराष्ट्र 1297 117 72
20. मणिपुर 2 1 0
21. मिजोरम 1 0 0
22. ओडिशा 44 2 1
23. पुडुचेरी 5 0 0
24. पंजाब 130 18 10 
25. राजस्थान  430 42 7
26. तमिलनाडु 834 27 8
27. तेलंगाना 453 45 11
28. त्रिपुरा 1 0
29. उत्तराखंड 35 5
30. उत्तर प्रदेश 410 31 4
31. पश्चिम बंगाल 104 19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed