फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corornavirus in India: Statewise patient of Covid-19, Confirmed Cases And Death Toll Numbers

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 पार, जानें किस राज्य में कितने मरीज

Sun, 29 Mar 2020 09:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Mar 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Corornavirus in India: Statewise patient of Covid-19, Confirmed Cases And Death Toll Numbers
coronavirus - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1024 मामले हैं, जिनमें से 48 मरीज विदेशी है। अब तक इस जानलेवा वायरस से 27 लोगों की मौत हो गई। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि 96 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।  हालांकि गैर सरकारी आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या 1047 बताई जा रही है। 

विज्ञापन


केरल में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 202 हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 200 पार कर चुकी है। गोवा में अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में रविवार को आठ नए मामले सामने आए, जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया है। रविवार को कोरोना से जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक लोगों की मौत हो गई। लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या को देखते हुए सरकार ने भी तेजी से कदम उठाए है। केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन


भारत सरकार की तरफ से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विदेशों में फंसे भारतीयों को भी वापस लाने का कार्य किया जा रहा है। वही, अब तक किस राज्य में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें... (ये संख्या रात 8:30 बजे तक की है)
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  राज्य संक्रमित मामले अस्पताल से छुट्टी मौत
1. अंडमान एवं निकोबार  9 0 0
2. आंध्र प्रदेश 19 0 0
3. बिहार 15 1 1
4. चंडीगढ़ 8 0 0
5. छत्तीसगढ़ 7 0 0
6. दिल्ली 72 5 2
7. गोवा 5 0 0
8. गुजरात 58 0 5
9. हरियाणा 21 6 0
10. हिमाचल प्रदेश 3 1 1
11. जम्मू-कश्मीर 38 2 2
12. कर्नाटक 83 5 3
13. केरल 202 20 1
14. लद्दाख 10 3 0
15. मध्यप्रदेश 40 0 2
16. महाराष्ट्र 203 34 7
17. मणिपुर 1 0 0
18. मिजोरम 1 0 0
19. ओडिशा 3 0 0
20. पुडुचेरी 1 0 0
21. पंजाब 38 1 1
22. राजस्थान  56 0 0
23. तमिलनाडु 42 4 0
24. तेलंगाना 67 1 1
25. उत्तराखंड 7 1 0
26. उत्तर प्रदेश 72 14 0
27. पश्चिम बंगाल 17 1 1
  कुल  1024 96 27

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed