फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus: world coronavirus outbreak news updates today 30 august

Covid-19: दुनिया में अब तक 2.51 करोड़ से ज्यादा मामले, ऑकलैंड से लॉकडाउन हटा

Sun, 30 Aug 2020 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 30 Aug 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: world coronavirus outbreak news updates today 30 august
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : sociol media

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 51 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इनमें आठ लाख 47 लाख से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के अबतक (समाचार लिखे जाने तक) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 25,190,734 हैं, 847,126 लोगों की मौत हो चुकी है और 17,542,095 लोग ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के लिहाज से अगर बात करें तो सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं। इसके बाद ब्राजील, भारत रूस और पेरू है। ये देश सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


हमारा सिस्टम अच्छा है क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं- पीएम जेसिंडा
इसी बीच खबर है कि न्यूजीलैंड ने रविवार से ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने की घोषणा की। बता दें कि यहां दोबारा मामले सामने आने के बाद 17 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था। बीते 24 घंटे में ऑकलैंड में कोरोना के सिर्फ दो नए मामले सामने आए हैं। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने में न्यूजीलैंड सफल रहा। ऐसा कहा जा सकता है। क्योंकि यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या केवल 137 है। वहीं, प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने महामारी को देखते हुए लगाए गए सख्त लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा है क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं।
विज्ञापन


कोरोना के मामले में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,139,466 हो गई है। इनमें 186,857 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3,408,908 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए और 758 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3,846,965 हो गई है। इनमें 120,498 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3,006,812 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार
भारत में कोविड-19 के मामले 35 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। रविवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला। रविवार को एक दिन में 78,761 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मामलों की सर्वाधिक संख्या है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 27 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 35,46,705 हो गए हैं, जिनमें से 63,690 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,714,995 लोग ठीक हो चुके हैं।  

इन पांच देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 6,139,466 186,857 3,408,908
ब्राजील 3,846,965 120,498 3,006,812
भारत  35,46,705 63,690 2,714,995
रूस 990,326 17,093 806,982
पेरू 639,435 28,607 446,675

 

दक्षिण कोरिया: पांच दिन बाद 300 से कम मामले
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में देश में 299 मामले सामने आए। पांच दिन के बाद यह पहली बार है जब देश में 300 से कम मामले सामने आए हैं। इनमें से 283 घरेलू संक्रमण के मामले हैं। बीते हफ्ते देश में नए मामलों की संख्या बढ़ी थी। इसके बाद सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को सख्ती से पालन कराने का ऐलान किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस वजह से ही संक्रमण के मामले कम हुए हैं। देश में अब तक 19 हजार 699 मामले सामने आए हैं। अब तक 323 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया में बीते 24 घंटे में 114 नए मामले
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में फिलहाल पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। यहां बीते 24 घंटे में 114 नए मामले सामने आए और 11 मौतें हुईं। इसके बाद प्रीमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि अभी पाबंदियों में छूट नहीं दी जा सकती, क्योंकि मामले और भी बढ़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मौतें विक्टोरिया में ही हुई हैं। राज्य में अब तक 524 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 25 हजार 670 मामले सामने आ चुके हैं और 611 मौतें हुई हैं।

तुर्की: इस्तांबुल में बड़े कार्यक्रमों पर रोक
तुर्की ने देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में शादी समारोह समेत सभी तरह के बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है। यहां संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। नए नियमों के मुताबिक, देश में शादी, इंगेजमेंट पार्टी पर रोक रहेगी। बच्चे और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर के बाहर होने वाले किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। देश में अब तक 2 लाख 67 हजार 64 मामले सामने आए हैं और 6284 मौतें हुई हैं।

जर्मनी में संसद के सामने प्रदर्शन
जर्मनी में शनिवार को संसद के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। हजारों लोगों ने संसद के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी मास्क लगाने और महामारी लगाने के लिए लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटाई जाएं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की। इसके बाद 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देश में अब तक 2 लाख 42 हजार 825 मामले सामने आए हैं और 9363 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed