फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Vaccination halted in Maharashtra Modi government says States and Union Territories have more than one crore vaccines

सफाई: महाराष्ट्र में रुका वैक्सीनेशन, केंद्र ने कहा- राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के पास एक करोड़ से अधिक टीके

Wed, 28 Apr 2021 04:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 28 Apr 2021 04:52 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार (28 अप्रैल) को कहा कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी एक करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। अगले तीन दिन में 57,70,000 और टीके उन्हें मिलेंगे।

विज्ञापन
Coronavirus Vaccination halted in Maharashtra Modi government says States and Union Territories have more than one crore vaccines
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए टीकाकरण रोक दिया गया है। राज्य सरकार का दावा है कि उनके पास वैक्सीन नहीं है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस मसले पर अब केंद्र सरकार ने सफाई दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार (28 अप्रैल) को कहा कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी एक करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। अगले तीन दिन में 57,70,000 और टीके उन्हें मिलेंगे।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15,95,96,140 टीके निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। इनमें से खराब होने वाले टीकों समेत कुल 14,89,76,248 टीकों की खपत हो चुकी है। फिलहाल, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी 1,06,19,892 और टीके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के कुछ अधिकारियों के हवाले से मीडिया की कुछ खबरों में बताया गया कि राज्य में टीके खत्म हो गए हैं, जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि महाराष्ट्र को 28 अप्रैल सुबह आठ बजे तक कोविड-19 रोधी टीकों की 1,58,62,470 खुराक दी गई। इनमें से खराब (0.22 प्रतिशत) होने वाले टीकों के साथ ही 1,53,56,151 टीकों की खपत हुई। राज्य के पास अब भी 5,06,319 टीके उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र को अगले तीन दिनों में 5,00,000 और टीके भेजे जाएंगे।'

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, दिल्ली को 36,90,710 टीके मिले हैं और खराब होने वाले टीकों के साथ ही टीकों की कुल खपत 32,43,300 है। उसके पास अब भी 4,47,410 टीके उपलब्ध हैं, जबकि 1,50,000 टीके दिए जाएंगे। वहीं, राजस्थान को अब तक 1,36,12,360 टीके दिए गए हैं। राज्य के पास अब 3,92,002 टीके उपलब्ध हैं और 2,00,000 टीकों की आपूर्ति की जानी है।

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को 1,37,96,780 टीके दिए गए हैं और खराब होने वाले टीकों समेत कुल 1,25,03,943 टीकों की खपत हो चुकी है। राज्य के पास अब भी 12,92,837 टीके हैं तथा उसे 7,00,000 और टीके दिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल को 1,09,83,340 टीके दिए गए हैं और उसके पास अब 2,92,808 टीके हैं तथा 4,00,000 टीके दिए जाने हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक को 94,47,900 टीके दिए गए और 91,01,215 टीकों की खपत हो चुकी है। उसके पास 3,46,685 टीके उपलब्ध हैं तथा 4,00,000 और टीके दिए जाने हैं। छत्तीसगढ़ को 59,16,550 टीके दिए गए हैं। राज्य के पास 3,38,963 टीके उपलब्ध हैं और 2,00,000 टीकों की आपूर्ति की जाएगी।




केंद्र की कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए पांच सूत्री रणनीति के तौर पर जांच, संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, इलाज करने और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए उचित व्यवहार करने के साथ ही टीकाकरण भी अहम हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed