{"_id":"60f400a104e941553158039a","slug":"coronavirus-vaccinatio-vaccine-for-kids-to-be-available-soon-zydus-cadila-dcgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: जल्द बच्चों को लगेगी वैक्सीन, सभी ट्रायल पूरे, अगले कुछ दिनों में भारत सरकार दे सकती है मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: जल्द बच्चों को लगेगी वैक्सीन, सभी ट्रायल पूरे, अगले कुछ दिनों में भारत सरकार दे सकती है मंजूरी
Sun, 18 Jul 2021 03:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 18 Jul 2021 03:51 PM IST
सार
बच्चों की वैक्सीन जाइडस कैडिला बहुत जल्द बाजार में होगी। वैक्सीन के सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं। ड्रग कंट्रोलर के मंजूरी मिलनी बाकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमण होने का खतरा है। उम्मीद है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की ओर से अगले कुछ दिनों में बच्चों को कोविड वैक्सीन को लगाने की अनुमति दे दी जाएगी। बच्चों के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन तैयार करने वाली जाइडस कैडिला ने शनिवार को डीसीजीआई में सभी क्लीनिकल ट्रायल पूरे होने और उसकी रिपोर्ट के साथ वैक्सीन लगाने की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। महज फौरी औपचारिकताओं के बाद मंजूरी मिलते ही देश में बच्चों को भी वैक्सीन दी जानी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अभी तक 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। कैडिला ने बच्चों की वैक्सीन तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय में वैक्सीन लगाने की अनुमति का आवेदन भी कर दिया गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, सब कुछ सही रहा तो इसी सप्ताह वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी जाएगी और उसके बाद पूरे देश में 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन
कैडिला की इस वैक्सीन के साथ 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों को टीका लगाया जा सकेगा। देश में कोरोना के टीकाकरण अभियान की कमान संभालने वाले डॉक्टर एनके अरोड़ा के मुताबिक, अनुमान है कि इसी महीने के अंत तक टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैडिला की वैक्सीन आने के बाद देश में जल्द ही एक और वैक्सीन आएगी। जो 2 साल से 12 साल के बच्चों के लिए होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस व्यक्ति के ट्रायल पहले से ही पूरे हो चुके हैं। जैसे ही कैडिला की वैक्सीन को अनुमति मिलेगी उसके बाद ही दूसरी वैक्सीन की भी अनुमति मिल जाएगी। और देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी भी प्राथमिकता में 18 साल से अधिक उम्र के लगभग 95 करोड़ लोग हैं, जबकि 0 से 18 साल की उम्र के तकरीबन 35 करोड़ बच्चे और किशोर नई वैक्सीन आने के बाद लाभान्वित हो सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से वैक्सीनेशन को दिसंबर तक समाप्त करने की योजना है, उससे बच्चों की वैक्सीन और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली वैक्सीन की आपूर्ति भी लगातार बढ़ाई जा रही है।