फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 New Cases Live Updates Delhi AIIMS Issues Covid Guidelines Amid JN.1 Variant Case Registered

Covid 19 JN.1: 24 घंटे में कोरोना की वजह से छह मौतें, 702 नए मामले आए; कुल सक्रिय केस 4097

Thu, 28 Dec 2023 12:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Dec 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 New Cases Live Updates Delhi AIIMS Issues Covid Guidelines Amid JN.1 Variant Case Registered
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 702 नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश सक्रिय केस की कुल संख्या में मामूली इजाफा देखा गया है। बीते दिन से सक्रिय केस बढ़कर 4,097 तक पहुंच गए हैं। इससे पहले देश में 22 दिसंबर को कोरोना के 752 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में छह मौतें हुई हैं, जिनमें दो महाराष्ट्र और एक-एक दिल्ली, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में हुई। इसके साथ जनवरी 2020 के बाद से भारत में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4,50,10,944 तक पहुंच गई है। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना की वजह से 5,33,346 लोगों की जान चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को दिल्ली में COVID-19 सब-वेरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है, जो ओमिक्रॉन का एक उप-संस्करण है। बताया गया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए तीन नमूनों में से एक जेएन.1 है और दो ओमिक्रॉन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयकांत का निधन
तमिलनाडु  में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे कोरोना की चपेट में आ गए थे। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया है। विजयकांत लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली है।



कोरोना के जेएन.1 उपस्वरूप ने बढ़ाई चिंता
इससे पहले देश में कोरोना के जेएन.1 उपस्वरूप के 40 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के इस स्वरूप के मामले बढ़कर 109 हो गए हैं। गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, केरल में छह, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में आइसोलेशन में हैं।

उपस्वरूप पर करीब से नजर रखी जा रही
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ) डॉ. वीके पॉल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नए उपस्वरूप पर करीब से नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने राज्यों से जांच में तेजी लाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था। अधिकारियों ने कहा था कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन फिलहाल चिंता की जरूरत नहीं है। संक्रमण की चपेट में आए 92 प्रतिशत लोग घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं।

529 नए मामले सामने आए, तीन मौतें
भारत में बुधवार को कोरोना के 529 नए मामले सामने आए थे। इस तरह देश में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,093 दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन कोरोना की वजह से तीन लोगों की मौत हुई थी। इनमें कर्नाटक में दो और गुजरात में एक मरीज की मौत शामिल है।

कोविड के चलते पश्चिम बंगाल में मरीज की मौत
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोविड मरीज की मौत हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस मरीज में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई हैं, उसे कई अन्य बीमारियां भी थी। राज्य ने 26 मार्च को आखिरी कोविड से मौत दर्ज की थी। 


वहीं आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19  के सब वेरिएंट जेएन.1 के कुल 157 मामले सामने आए हैं, जिनमें केरल में सबसे अधिक 78 मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 34 मामले सामने आए हैं। कई राज्य पिछले कुछ हफ्तों में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। अब तक नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने जेएन.1 सब वेरिएंट का पता चला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed