फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update : Union Health Ministry press conference, Joint Secretary Lav Agarwal, all you need to know about

स्वास्थ्य मंत्रालय : पिछले दो सप्ताह से संक्रमण दर में कमी, 50 फीसदी लोग अब भी नहीं पहन रहे मास्क

Thu, 20 May 2021 04:30 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 20 May 2021 04:30 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,76,000 मामले दर्ज किए गए  हैं। इसमें से 77 फीसदी मामले 10 राज्यों से हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Update : Union Health Ministry press conference, Joint Secretary Lav Agarwal, all you need to know about
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार जारी है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए अपने-अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी देश में कोरोना की स्थिति को लेकर लोगों को लगातार जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों का 69 फीसदी सिर्फ 8 राज्यों में हैं। 21 राज्य ऐसे हैं जहां रोजाना रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण दर में दस सप्ताह तक वृद्धि जारी रहने के बाद पिछले दो सप्ताह से संक्रमण दर में कमी आनी शुरू हुई हो गई है। अग्रवाल ने कहा कि सात राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से अधिक जबकि 22 राज्यों में संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वे अब 12.1 फीसदी रह गए हैं। रिकवरी रेट 81.7 फीसदी से बढ़कर 86.7 फीसदी हो गई है। पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,76,000 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक पूरे देश में करीब 18 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। इसमें 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक लगभग 70 लाख डोज दी गई है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



50 फीसदी लोग अब भी मास्क नहीं पहनते : सरकार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार, 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते हैं और 64 फीसदी वैसे हैं जो सिर्फ अपना मुंह ढकते हैं लेकिन नाक नहीं ।

देश में अधिक से अधिक रैपिड एंटीजन टेस्ट की जरूरत : डॉ. बलराम भार्गव
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि देश में अधिक रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाने चाहिए क्योंकि आप तेजी से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं और फिर रोगी को जल्दी से आइसोलेट कर सकते हैं।

हमारा लक्ष्य जून तक 45 लाख करने का : डॉ बलराम भार्गव
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस महीने के अंत तक 25 लाख टेस्ट और जून के अंत तक 45 लाख टेस्ट करने का है।

कोरोना के घरेलू परीक्षण के लिए 3 और कंपनी करेगी आवेदन :भार्गव
भार्गव ने कहा कि कोरोना के घरेलू परीक्षण के लिए एक कंपनी ने पहले ही आवेदन कर दिया है और 3 कतार में हैं। अगले सप्ताह के भीतर, हमारे पास 3 और कंपनियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में फरवरी के मध्य से कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या में साप्ताहिक रूप से लगातार वृद्धि हो रही है और 12 सप्ताह में इसमें 2.3 गुना की वृद्धि हुई है।


भार्गव ने बताए कोरोना के घरेलू परीक्षण के तरीके
भार्गव ने बताया कि प्रथम चरण में आपको केमिस्ट से परीक्षण किट खरीदनी होगी फिर दूसरे चरण में मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। तीसरे चरण में घर पर परीक्षण करें। चौथे चरण में मोबाइल इमेज पर क्लिक करें और अपलोड करें फिर आपको परिणाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3-4 दिनों के भीतर यह बाजार में उपलब्ध हो जाना चाहिए। 

2DG दवा कोई नई दवा नहीं : बलराम भार्गव
भार्गव ने बताया कि डीआरडीओ की 2DG दवा कोई नई दवा नहीं है। पहले इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए किया जाता था। इसके परीक्षण के परिणाम डीसीजीआई को दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed