कोरोना: दैनिक मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटों में 96,982 नए केस, 446 की गई जान
देश में इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। एक लाख से अधिक कोरोना मरीज मिलने के एक दिन बाद संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। देश में बीते 24 घंटे में 96,982 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 446 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों मे 96,982 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 478 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,26,86,049 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई। बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए और 478 मरीजों की मौत हो गई।
India reports 96,982 new #COVID19 cases, 50,143 discharges, and 446 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,26,86,049
Total recoveries: 1,17,32,279
Active cases: 7,88,223
Death toll: 1,65,547
Total vaccination: 8,31,10,926 pic.twitter.com/MSIgBZinLC — ANI (@ANI) April 6, 2021
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 27 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मामलों की संख्या भी बढ़कर 7,88,223 हो गई, जो कुल मामलों का 6.21 प्रतिशत है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मामले थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,17,32,279, लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 92.48 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।
अब तक इतने लोगों की जांच हुई ...
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में पांच अप्रैल तक 25,02,31,269 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 12,11,612 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।
कोरोना से सर्वाधिक मौतें इन राज्यों में हुईं
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 446 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 155, पंजाब के 72, छत्तीसगढ़ के 44, कर्नाटक के 32, दिल्ली, गुजरात तथा मध्य प्रदेश के 15-15, उत्तर प्रदेश के 13, केरल तथा राजस्थान के 12-12, तमिलनाडु के 11 और झारखंड के 10 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,65,547 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 56,033, तमिलनाडु के 12,789, कर्नाटक के 12,657, दिल्ली के 11,096, पश्चिम बंगाल के 10,348, उत्तर प्रदेश के 8,894, आंध्र प्रदेश के 7,244 और पंजाब के 7,155 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख रहे और 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।