फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update India: India reports 53480 new COVID cases 354 deaths in the last 24 hours Health Ministry

कोरोना: पिछले 24 घंटों में 53 हजार से अधिक नए मरीज मिले, कोविड से हुईं मौतों की संख्या में भारी इजाफा

Wed, 31 Mar 2021 09:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 31 Mar 2021 09:51 AM IST
सार

  • कोविड से मौतों की संख्या में हुआ इजाफा 
  • दैनिक मामलों में आई मामूली से गिरावट
  • देश में सक्रिय मामले 5,52,566 पहुंचे
  • देश में 6,30,54,353 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
Coronavirus update India: India reports 53480 new COVID cases 354 deaths in the last 24 hours Health Ministry
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं और 354 की संक्रमण से जान चली गई है। एक दिन पहले की तुलना कोरोना से मरने वालों संख्या में हुए वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार बेताहाशा बढ़ोतरी जारी है। सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 


कोविड से होने वाली मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट के साथ  53,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,21,49,335 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 354 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,62,468 पहुंच गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कोरोना से 271 लोगों की जान गई थी। एक दिन बाद मौतों की संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 

तेजी से बढ़े सक्रिय मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 41,280 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,14,34,301 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,52,566 पहुंच गए हैं।
बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 6,30,54,353 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed