सरकार बोली, मुंह पर मास्क न घूमें लोग, फैलता है डर
- स्वास्थ्य मंत्री बोले, हम रख रहे हैं निगाह
- 66 देशों में फैला संक्रमण
- भारत में दो नए संक्रमित मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण 66 देशों तक पहुंच चुका है। केंद्र सरकार इस संक्रमण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्थितियों पर लगातार निगाह रख रही है। हम सभी जरूरी उपाय कर रहे हैं। ईरान की यात्रा करके लौटे 1186 लोगों को लेकर भी केंद्र सरकार संवेदनशील है।
न करें इन देशों की अनावश्यक यात्रा
डा. हर्ष वर्धन ने सलाह दी है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो सिंगापुर, इटली, ईरान समेत चीन के कुछ क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें। उन्होंने कहा कि भारत में दो नए संक्रमित लोगों के बारे में भी उन्हें जानकारी है।
एक मरीज दिल्ली के सरकारी अस्पताल में है। वह हाल में इटली से यात्रा करके आया है। दूसरा मरीज तेलंगाना का है। वह पहले निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया था और अब सरकारी अस्पताल में है।
साढ़े पांच लाख से अधिक लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग
केंद्र सरकार की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 5.57 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सरकार को इस दिशा में 6300 फोन काल्स मिली हैं, जिनमें 698 काल विदेशों से प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने बताया नेपाल-भारत सीमा पर 25 हजार से अधिक लोगों की रोजाना स्क्रीनिंग हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार देश के 21 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और आने जाने के रास्तों पर विदेश से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर सतर्कता बरत रही है।