फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Two people found corona infected among 146 passengers who returned from Afghanistan to Delhi

Coronavirus: अफगानिस्तान से दिल्ली लौटे 146 यात्रियों में दो लोग मिले कोरोना संक्रमित 

Tue, 24 Aug 2021 02:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 02:03 AM IST
सार

  • संक्रमितों को एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान से अब तक करीब 400 लोग जान बचाकर आए दिल्ली

विज्ञापन
Coronavirus: Two people found corona infected among 146 passengers who returned from Afghanistan to Delhi
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अफगानिस्तान में अराजकता और हिंसा के बीच कोरोना का खतरा बढ़ गया है। दरअसल अफगानिस्तान से सोमवार को दिल्ली लौटे 146 यात्रियों में से दो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन


एसडीएम राजेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमितों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान से अब तक करीब 400 लोग जान बचाकर दिल्ली आ चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें 329 भारतीय नागरिक हैं और शेष अफगान हैं, जिनमें हिंदू और सिख शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए भारत ने काबुल से रोजाना दो उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed