फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Today: India Has Logged 9,355 New Coronavirus Case, While The Active Have Dipped 57,410

Covid: भारत में कोरोना के सक्रिय और नए मामलों में आई गिरावट, 60 हजार से घटकर रह गए 57,410 केस

Thu, 27 Apr 2023 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:01 AM IST
सार

कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 44,335,977 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 9,355 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Today: India Has Logged 9,355 New Coronavirus Case, While The Active Have Dipped 57,410
कोविड-19 वैक्सीन लगवाती। - फोटो : UNICEF

विस्तार

भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 57,410 रह गए हैं। 

विज्ञापन

महामारी को दे रहे मात

वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 44,335,977 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 9,355 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि देश में कोरोना के नए मामलों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई थी। मंगलवार के मुकाबले नए मामलों में 44 फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में 26 मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


220 करोड़ टीके लगाए गए

दैनिक सकारात्मकता दर 5.38 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.61 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.13 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed