फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Test for Rs 400, IIT Kharagpur made portable testing device

400 रुपये में होगी कोरोना की जांच, IIT खड़गपुर ने बनाया पोर्टेबल जांच उपकरण

Sun, 26 Jul 2020 04:39 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 26 Jul 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Test for Rs 400, IIT Kharagpur made portable testing device
कोरोना वायरस की जांच के लिए आईआईटी खड़गपुर का बनाया हुआ पोर्टेबल जांच उपकरण। - फोटो : IIT Kharagpur

आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस की जांच के लिए पोर्टेबल रेपिड जांच उपकरण तैयार किया है। इसके जरिये बिना आरटी-पीसीआर मशीनों के भी जांच की जा सकती है। इस उपकरण से कहीं भी जांच की जा सकती है और इस पर 400 रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


संस्थान ने तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है। साथ ही इसके इस्तेमाल को लेकर सरकार से मंजूरी मांगी है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मरीज की लार के सैंपल से लिए गए आरएनए जांच की यह पूरी प्रक्रिया सबसे सस्ते पोर्टेबल इन्क्लोजर में होगी, जो कि लैब की खास मशीनों का विकल्प है।
विज्ञापन


हर बार उपयोग के बाद पेपर काट्ररेज बदलकर बड़ी संख्या में जांच की जा सकेगी। इसमें जांच के लिए एक डिस्पोजेबल साधारण पेपर-स्ट्रिप इस्तेमाल किया जाता है। पोर्टेबल इन्क्लोजर एन्क्लोसर में वायरस के जीन (आरएनए) की उपस्थिति का पता लगाने में सक्षम होगी। एक जांच का परिणाम लगभग 60 मिनट में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वीके तिवारी ने शनिवार को बताया, यह पोर्टेबल नॉन-इनवेसिव रेपिड डिटेक्शन टेस्ट का कांसेप्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रो. सुमन चक्रवर्ती और स्कूल ऑफ बायो साइंस के डॉ. अरिंदम मंडल की टीम ने तैयार किया है।


उपकरण का डिजाइन और निर्माण कार्य डॉक्टरेट के छात्र सुजय कुमार विश्वास, जैव विश्लेषणात्मक प्रोटोकॉल का मानकीकरण डॉक्टरेट के छात्र सप्तर्षि बनर्जी व दिता केडिया और थर्मल यूनिट बनाने में डॉ. आदित्य बंदोपाध्याय ने मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed