फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus special Air India flight carrying 263 Indian students that took off from Rome

कोरोना वायरस: इटली से लाए गए 263 भारतीयों को आईटीबीपी क्वारंटीन केंद्र भेजा गया

Sun, 22 Mar 2020 11:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Mar 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus special Air India flight carrying 263 Indian students that took off from Rome
इटली से भारत लाए गए 263 छात्र - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत सरकार विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को वापल लाने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को एयर इंडिया के स्पेशल विमान से 263 भारतीय छात्रों को इटली के रोम से दिल्ली लाया गया और उन्हें आईटीबीपी के एक अलगाव केंद्र में भेज दिया गया।

विज्ञापन


एयर इंडिया का विमान भारतीयों छात्रों को लेकर रविवार को सुबह 9.15 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। इन सभी छात्रों को यहां से दिल्ली स्थित आईटीबीपी के छावला कैंप में क्वारंटीन सुविधा में रखा जाएगा। इससे पहले इन सभी छात्रों की दिल्ली एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी छात्रों को छावला कैंप ले जाया गया।

विज्ञापन


एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि इस विशेष विमान में 263 यात्री थे। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने कहा कि सभी 263 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में बने क्वारंटीन केंद्र में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के क्वारंटीन केंद्र में 15 मार्च से पहले ही 215 भारतीय रह रहे हैं। उन्हें भी एयर इंडिया के विशेष विमान से रोम से निकाला गया था। इससे पहले इस केंद्र में पहले चीन के वुहान शहर से लाए गए भारतीय और विदेशियों के दो जत्थों को रखा गया था।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed