भारत में कोरोना: सरकार ने बताए हालात, महाराष्ट्र-यूपी समेत 12 राज्यों में केस लोड ज्यादा
अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव आरती आहूजा ने शुक्रवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश के किन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं और कहां हालात में सुधार आ रहा है। इसके साथ ही ब्रीफिंग में मौजूद रहे केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने कोरोना की तीसरी लहर से बचने के तरीकों पर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश इस समय कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। शुक्रवार को अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आरती आहूजा ने देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 12 राज्यों में कोरोना मामलों का भार सबसे ज्यादा है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार शामिल हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और झारखंड ऐसे राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां पहले मामले बढ़ रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे इनमें कमी आ रही है। आहूजा ने कहा कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और उत्तराखंड में मामले बढ़ रहे हैं।
आहूजा ने कहा कि इसके अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में कोरोना संक्रमण के दैनिक नए मामलों में तेजी देखने को मिली है। अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि अभी तक 18 से 44 आयुवर्ग में आने वाले 11.81 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराग लगाई जा चुकी है। कुल मिलाकर अब तक सभी श्रेणियों में टीके की 16.50 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
Other states with an increasing trend in daily new cases are Punjab, Jammu and Kashmir, Assam, Himachal Pradesh, Puducherry, Meghalaya, Tripura, Arunachal Pradesh, and Nagaland: Arti Ahuja, Additional Secretary (Health) #COVID19
— ANI (@ANI) May 7, 2021
सख्त मानक अपनाएं तो बच सकते हैं तीसरी लहर से
केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने कहा कि अगर हम सख्त मानक अपनाते हैं तो हो सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर सभी जगहों पर न आए या हो सकता है कि कहीं भी न आए। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्थानीय स्तर पर, राज्यों में, जिलों में और शहरों में किस तरह दिशानिर्देशों को प्रभावी रूप से लागू किया जाता है।
If we take strong measures, the third wave may not happen in all the places or indeed anywhere at all. It depends much on how effectively the guidance is implemented at the local level, in the states, in districts & in the cities everywhere: Principal Scientific Advisor to Centre pic.twitter.com/9SFcHOaFEW
— ANI (@ANI) May 7, 2021