{"_id":"5ea18d258ebc3e90955a67a5","slug":"coronavirus-school-teacher-flees-to-karnataka-from-kerala-in-car-amid-lockdown-police-begin-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच सरकारी वाहन से केरल से कर्नाटक पहुंची महिला शिक्षिका, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के बीच सरकारी वाहन से केरल से कर्नाटक पहुंची महिला शिक्षिका, जांच शुरू
Thu, 23 Apr 2020 06:12 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वायनाड/तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, वायनाड/तिरुवनंतपुरम
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इसके बाद भी लोगों द्वारा लॉकडाउन तोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला केरल के तिरुवनंतपुरम में सामने आया, जहां एक शिक्षिका लॉकडाउन को तोड़ते हुए कर्नाटक पहुंच गई।
विज्ञापन
शिक्षिका तिरुवनंतपुरम से वायनाड के मुथंगा की 465 किलोमीटर की यात्रा कर कर्नाटक चली गई। वह केरल से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और जांच जारी है। बताया गया है कि महिला पोट्टम के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। उसने 21 अप्रैल को अपनी यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा अंतर-जिला यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। केवल जरूरी कारणों पर ही यात्रा की अनुमति दी गई है। तिरुवनंतपुरम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे नहीं याद कि उसने ऐसा कोई पास जारी किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हो सकता है महिला ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया हो, क्योंकि इतनी लंबी यात्रा के दौरान उसके निजी वाहन को कहीं न कहीं जरूर रोका गया होगा।
वहीं, कुछ रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि महिला ने यात्रा के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया है। वह आबकारी विभाग की एक आधिकारिक कार में वायनाड के कलपेट्टा तक आई थी।
वायनाड जिला पुलिस प्रमुख आर एलंगो ने बताया कि प्राथमिक सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हम इस बात की जांच करेंगे कि महिला ने पास के लिए सभी सरकारी मानदंडों का पालन किया था या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर उसने पास को लेने के लिए कोई गलत दावा किया होगा तो इसकी भी जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक सूचना के अनुसार, महिला आबकारी विभाग की आधिकारिक कार से थमारासरी (कोझिकोड) से होते हुए मुथुंगा (वायनाड) तक आई। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले उसने तिरुवनंतपुरम से वायनाड आने के लिए जिस माध्यम का प्रयोग किया था उसकी भी जांच की जाएगी।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्हें महिला के दिल्ली पहुंचने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम उसकी गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं।