फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Railway services suspension will be extended till April 22

कोरोना वायरस : अब 14 अप्रैल तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, रेलवे ने बढ़ाई मियाद

Wed, 25 Mar 2020 12:04 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Railway services suspension will be extended till April 22

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान करने के बाद भारतीय रेलवे ने अपनी सभी यात्री सेवाओं को 14 अप्रैल तक स्थगित रखने का फैसला किया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आवश्यक माल ढुलाई पूरे देश में जारी रहेगी।

विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार को रेलवे ने यह कहते हुए अपनी सभी यात्री सेवाओं को 22 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित करने का फैसला लिया था कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों में वायरस पहुंचा रहे हैं। रेलवे ने कहा था कि इस दौरान केवल मालगाड़ियों का ही संचालन होगा। निलंबन में उपनगरीय रेल भी शामिल थीं।

विज्ञापन

स्टेशनों पर रिफंड की खिड़कियां भी बंद

रेलवे स्टेशनों पर मंगलवार को रिजर्वेशन निरस्त कराने के लिए खोली गईं खिड़कियां भी बंद कर दी गईं। बुकिंग विंडो पर इसकी सूचना भी चस्पा कर दी गई। रेलवे ने ट्रेनों के निरस्त होने के कारण रिजर्वेशन निरस्त कराने वाले यात्रियों को बगैर कटौती किए तीन माह तक रिफंड की सुविधा दी है। 

आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा की मंडी, ईदगाह स्टेशनों पर सोमवार तक एक-एक टिकट विंडो रिफंड वापस लेने वालों के लिए खोली गई थीं, लेकिन इन खिड़कियों पर लोगों की भीड़ लगने लगी।

इसके बाद रेलवे ने मंगलवार को टिकट विंडो को भी बंद कर दिया गया। आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि लोग स्टेशन नहीं आएं, इसलिए ही उन्हें बगैर कटौती के 90 दिन में रिफंड वापस लेने की सुविधा दी गई है। स्थितियों के सामान्य होने पर टिकट विंडो खोली जाएंगी। लोग रिफंड लेने के लिए परेशान नहीं हों।  

स्टाल भी हुए बंद, खाने-पीने का संकट
स्टेशनों पर सभी तरह केरेस्टोरेंट, फूड प्लाजा व स्टाल बंद हो गए हैं। मालगाड़ियों का संचालन चल रहा है। इसलिए मालगाड़ियों के चालक व गार्ड और स्टेशन का स्टाफ भी ड्यूटी कर रहा है। रनिंग रूम व गार्ड लाबी में भी ड्यूटी लगी हुई है। लेकिन कर्मचारियों को खाने का सामान नहीं मिल पा रहा है। हालांकि रनिंग रूम का मैस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed