फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Qatar bans entry of people from 13 other countries including India

कोरोनावायरस के डर के बीच, कतर ने भारत समेत 13 अन्य देशों के लोगों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

Mon, 09 Mar 2020 02:45 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 09 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Qatar bans entry of people from 13 other countries including India
Coronavirus - फोटो : PTI

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कतर ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यह अस्थाई पाबंदी बांग्लादेश, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी।

विज्ञापन


कतर सरकार की ओर से आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया कि दुनियाभर में कोविड-19 के फैलाव के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि कतर एयरवेज ने भारत से उड़ानें भी रोक दी हैं।
विज्ञापन


कतर एयरवेज दोहा से नई दिल्ली समेत 13 भारतीय शहरों के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करता है। यह अस्थाई निलंबन आगमन पर वीजा, रेसिडेंस या वर्क परमिट समेत अस्थाई आगंतुकों समेत सब पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कतर एयरवेज ने इटली से आनेजाने वाली उड़ानें अस्थाई रूप से निलंबित कर दी थी। कतर तक उड़ानों का संचालन करने वाली अन्य एयरलाइन हैं इंडिगो, गोएयर तथा एयरइंडिया। इन एयरलाइन की ओर से उड़ानों के बारे में कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed