फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: PM Narendra Modi talks with Japanese Prime Minister Shinzo Abe on Phone in view of Covid 19

कोरोना: पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और नेपाल के पीएम से फोन पर की बातचीत

Fri, 10 Apr 2020 01:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: PM Narendra Modi talks with Japanese Prime Minister Shinzo Abe on Phone in view of Covid 19
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और नेपाल की पीएम से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कोविड-19 महामारी के बारे में सार्थक चर्चा हुई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत-जापान का विशेष सामरिक एवं वैश्विक गठजोड़ कोविड-19 के बाद विश्व में हमारे लोगों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया को नई प्रौद्योगिकी और समाधान विकसित करने में मदद पहुंचा सकता है।’’ जापान के प्रधानमंत्री आबे ने हाल ही में वायरस को फैलने से रोकने के लिये टोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में आपात स्थित की घोषणा की थी।
विज्ञापन


 


नेपाल के प्रधानमंत्री से भी की बातचीत
शिंजो आबे के अलावा पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा से भी फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, आज नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बात की। हमने कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, मैं इस चुनौती से निपटने में नेपाल के लोगों की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। हम कोविड-19 के खिलाफ हमारी साझी लड़ाई में नेपाल के साथ एकजुट खड़े हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed