{"_id":"5e7632e98ebc3e6fbf4c9841","slug":"coronavirus-pm-narendra-modi-appeals-not-to-leave-cities-for-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की जनता से अपील, शहर छोड़कर गांव की तरफ न भागें, जहां हैं वहीं रहिए ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की जनता से अपील, शहर छोड़कर गांव की तरफ न भागें, जहां हैं वहीं रहिए
Sun, 22 Mar 2020 05:03 AM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि कोरोना के डर से शहर छोड़कर गांवों की तरफ न भागें। रविवार को देशभर में होने वाले जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट किया। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच अधिकतर शहर लॉकडाउन की कगार पर पहुंच गए हैं। इस वजह से बहुत से लोगों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। इसके अलावा लोग डर की वजह से भी शहरों को छोड़कर गांवों की तरफ भाग रहे हैं।
विज्ञापन
आम लोगों में घबराहट न हो, इसलिए प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।'
विज्ञापन
खासतौर से महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों घर लौट रहे हैं। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर आमदिनों की तुलना में दोगुना यात्री बढ़े हैं। गांव जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं। मध्य रेलवे के बरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए के सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जहां करीब 70 हजार यात्री रवाना हुए थे, वहीं शनिवार को यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई।