फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus PG final year medical students to work in ICU wards said Maharashtra Health Minister

कोरोना : महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला आईसीयू में लगेगी पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों की ड्यूटी

Fri, 26 Jun 2020 08:07 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 26 Jun 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus PG final year medical students to work in ICU wards said Maharashtra Health Minister
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई और अगस्त में कोरोना के मामले बढ़ने का अनुमान है, लेकिन हम मृत्युदर पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में डॉक्टरों और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने आईसीयू वार्डों में पीजी अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्रों की सेवाओं का लाभ उठाने का निर्णय लिया है। टोपे ने कहा कि आईसीयू वार्डों में पीजी अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्रों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हम महत्वपूर्ण एंटी वायरल दवाओं की खरीद कर रहे हैं और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में अपना स्टॉक बढ़ा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में टोपे ने कहा था कि राज्य सरकार कोविड -19 के रोगियों के इलाज के लिए  एंटी वायरल रीमेडिसविर की 10,000 शीशियों की खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम कोरोना के संबंध में आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं और मामलों या मौतों की संख्या छिपा नहीं रहे हैं। कभी-कभी हम सामंजस्य के कारण किसी विशेष दिन पर पिछले दिनों की कुछ मौतों के आंकड़े जारी करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कुछ भी छिपाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed