फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus: People started worshiping for early recovery of Amitabh Bachchan

बिग बी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुरू हुआ पूजा-पाठ का दौर, कहीं ऑनलाइन तो कहीं घर पर हो रहा है जाप

Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: People started worshiping for early recovery of Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित उनके पूरे परिवार के जल्द ठीक होने के लिए पूजा-पाठ और हवन पूजन का दौर शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र में समाजिक दूरी और मंदिरों में पूजा-पाठ पर रोक लगी है फिर भी लोग इसका हल निकाल ले रहे हैं। कोई ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग कर रहा है तो कहीं लोग अपने-अपने घरों में उनके ठीक होने के लिए घंटों मंत्रों का जाप कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदिवली के गणेश नगर इलाके में स्थित मिथिला हनुमान मंदिर में कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए हवन पूजन किया जबकि इलाके के 10 हजार लोगों ने अपने-अपने घरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। यहां के निवासी गोपाल झा, मुकेश चौधरी, दिनेश सिंह, दीपक पांडे और विनोद गुप्ता आदि युवकों ने स्थानीय पार्षद कमलेश यादव की मदद से हवन पूजन का आयोजन किया। 
विज्ञापन


युवक इलाके में रहने वाले लोगों के घर गए और उनसे प्रार्थना की कि वह सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बच्चन परिवार के जल्द सेहतमंद होने के लिए अपने अपने घरों में महामृत्युंजय का जाप करें। यहां के अधिकतर लोग भी बच्चन परिवार के प्रशंसक हैं इसलिए लोगों ने आग्रह को स्वीकार कर लिया और इलाके के हजारों लोगों ने बच्चन परिवार के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धिविनायक मंदिर में ऑनलाइन पूजा

कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते मंदिर बंद है। इसलिए भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह ने सिद्धिविनायक मंदिर में षोडशोपचार पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई। बुकिंग के बाद मंदिर के पुजारी संबंधित व्यक्ति के लिए पूजा करते हैं। इसी तरह अमिताभ बच्चन की प्रशंसकों की एक ऑनलाइन समूह द अमिताभ बच्चन एक्सटर्नल फैमिली ने भी उनके लिए ऑनलाइन प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर बने आमिताभ के प्रशंसकों के कई दूसरे ग्रुप भी उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed