फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Pandemic serosurveys to be conducted in 10 cities to estimate corona community spread

कोरोना के सामुदायिक प्रसार का अनुमान लगाने के लिए 10 शहरों में किया जाएगा ‘सेरोसर्वे’

Tue, 26 May 2020 02:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 May 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic serosurveys to be conducted in 10 cities to estimate corona community spread
आईसीएमआर - फोटो : social media

कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार की व्यापकता का अनुमान लगाने के लिए कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहरों की सूची के शीर्ष 10 शहरों में ‘सेरोसर्वे’ किया जाएगा।

विज्ञापन


चार स्तर पर किया जाएगा सर्वेक्षण
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अन्य एजेंसियों के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 60 जिलों में प्रति एक लाख की आबादी पर सामने आए मामलों के तहत चार स्तर - शून्य, निम्न, मध्यम और उच्च के आधार पर यह सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


‘इंडियन जरनल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (आईजेएमआर) में समुदाय-आधारित निगरानी के इन दिशानिर्देशों को रविवार को प्रकाशित किया गया। इन दिशानिर्देशों को भारत में सार्स-सीओवी-2 संक्रमण प्रसार की प्रवृत्ति की निगरानी करने के लिए 'राष्ट्रीय सीरो-निगरानी: समुदाय-आधारित निगरानी के दिशानिर्देश’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24000 वयस्कों को सर्वे में किया जाएगा शामिल
कोविड-19 के सबसे अधिक मामलों के आधार पर सूची के शीर्ष 10 शहर मुंबई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, ठाणे, इंदौर, जयपुर,चेन्नई और सूरत हैं।आईसीएमआर ने एक बयान में कहा कि घरेलू स्तर के ‘क्रॉस-सेक्शनल’ सर्वेक्षण में 24,000 वयस्कों को शामिल किया जाएगा, जिनमें प्रत्येक स्तर के जिले होंगे, हर स्तर के 15 जिले इसमें होंगे।

क्या है सेरोसर्वे
‘सेरोसर्वे’ में जिला स्तर पर सार्स-सीओवी2 के प्रसार पर नजर रखने के लिए लोगों के रक्त में से सीरम की जांच की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed