फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak Third Wave Lockdown Covid Cases Maharashtra Delhi Mumbai West Bengal Latest News Update

Corona Update: मुंबई-दिल्ली से आई राहत भरी खबर, घटने लगे कोरोना के मामले, जानिए देश-दुनिया में कोरोना के हालात

Mon, 17 Jan 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Jan 2022 09:58 PM IST
सार

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच दिल्ली-मुंबई से राहत भरी खबर आ रही है। दोनों महानगरों में कोरोना के रोजाना केस घटने लगे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी सोमवार को कोरोना के केस 35 हजार से नीचे आ गए। आइए जानते हैं देश-दुनिया में आज के कोरोना से जुड़ी सभी खबरें... 
 

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Third Wave Lockdown Covid Cases Maharashtra Delhi Mumbai West Bengal Latest News Update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इस बीच दिल्ली में सोमवार को 12 हजार और मुंबई में पांच हजार से ज्यादा केस आए। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,111 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 29,092 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में सोमवार को ओमिक्रॉन के 122 मामले दर्ज किए गए। अब तक राज्य में कुल 1,860 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए। यहां फिलहाल 2,67,334 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


राज्यों में कोरोना के हालात

  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,385 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 33 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,58,623 हैं और कुल पॉजिटिविटी दर 26.43 फीसदी है।
  • विज्ञापन
  • जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 2,827 नए मामले सामने आए जिसमें से जम्मू से 1093 और कश्मीर से 1734। जम्मू-कश्मीर में 17,928 सक्रिय मामले हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कार्य बल ने वयस्क कोरोना रोगियों के प्रबंधन के लिए नए क्लीनिकल निर्देश जारी किए हैं।
  • मणिपुर सरकार के मुताबिक, सोमवार को 32 नए ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कुल संख्या 39 हो गई है। 
  • उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12,402 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 1,06,61 हैं।
  • उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के  3,295 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,067 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,108 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 696 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 30,182 हैं।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,108 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 696 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 30,182 हैं।
  • केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,946 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,290 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल कुल सक्रिय मामले 1,31,458 हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,527 नए मामले सामने आए और 24 मृत्यु हुई हैं। सक्रिय मामले घटकर 83,982 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 27.99% है।


रेमडेसिविर : होम आइसोलेशन वाले रोगियों के लिए नहीं
रेमडेसिविर अब होम आइसोलेशन में उपचाराधीन संक्रमित को नहीं दी जा सकेगी। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) और एम्स ने मिलकर कोविड उपचार प्रोटोकॉल में संशोधन किया है। इसके तहत ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन थैरेपी नहीं दी जा रही, उनके लिए भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। रेमडेसिविर केवल उन्हीं संक्रमितों को दी जा सकती है, जिन्हें करीब 10 दिन से परेशानी है और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

बंगाल में पाबंदियों से राहत
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की पाबंदियों के बीच लोगों को थोड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार, राज्य में अब जिम रात 9 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। बाहरी आयोजन रात 9 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इंडोर इवेंट के लिए 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी। जिम भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जिम में कोरोना की दोनों डोज या आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट वाले स्टाफ और लोग जा सकते हैं।

बीते दिन देश में कोरोना के मामले

  • एक दिन में तीन लाख कम सैंपल की जांच
  • मरीजों की संख्या में 12 हजार की कमी
  • 13.13 लाख सैंपल की जांच एक दिन में
  • 2,58,089 संक्रमित मिले इस दौरान
  • 1,51,740 मरीजों को छुट्टी मिली
  • 385 लोगों की मौत दर्ज की गई है

16 दिन में 1255 फीसदी तक बढ़े मामले
देश में कोरोना की तीसरी लहर में महज 16 दिन में सक्रिय मरीजों में 1255 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए आठ हजार पार हो गई है। अब तक देश में 8,209 ओमिक्रॉन रोगी मिले हैं। वायरस के इस नए स्वरूप के मरीज सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली में हैं। अब तक 29 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 3,109 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है।

मध्य फरवरी तक पूरा होगा 15 से 17 वर्ष का टीकाकरण
देश में 15 से 17 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी, 2022 को शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन 42,06,433 बच्चों को टीका लगाया गया। अब तक इस आयु वर्ग को 3,45,35,664 पहली खुराक दी जा चुकी है। अनुमान के मुताबिक करीब 7.4 करोड़ (7,40,57,000) किशोर इस आयु वर्ग में हैं। ऐसे में जनवरी के अंत या फरवरी के मध्य तक इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।

दुनिया में कोरोना के हालात
  • यूनाइटेड स्टेट सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड महामारी की शुरुआत के बाद मौजूदा दौर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। गंभीर कोविड संक्त्रस्मण की वजह से अमेरिका में हर दिन 17 वर्ष से कम उम्र के 893 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
  • अमेरिका में बीते एक दिन में तीन लाख 37 हजार 884 नए मामले आए, इनके अलावा देश में कुल 6.58 करोड़ कुल संक्त्रस्मित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में फिलहाल 1.44 लाख से ज्यादा लोग कोविड संक्रमण की वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से करीब 25 हजार की स्थिति गंभीर है।
  • फ्रांस और ब्रिटेन में भी बीते दो-तीन दिन की तुलना में संक्रमण के कम मामले सामने आए।  बीते एक दिन में फ्रांस में जहां दो लाख 78 हजार 129 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं ब्रिटेन में इस दौरान 70,160 नए मामले मिले हैं। जबकि, इससे पहले चार जनवरी को ब्रिटेन में नए मामले 2.18 लाख आए थे, वहीं फ्रांस में 11 जनवरी को 3.59 लाख मामले आए थे।
  • बीते एक दिन में कराची में कोविड संक्रमण दर बढ़कर 40 फीसदी के करीब पहुंच गई। वहीं, पूरे पाकिस्तान में यह करीब 8.7 फीसदी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को पाकिस्तान में कोविड संक्त्रस्मण के 4,340 नए मामले सामने आए। 
  • फ्रांस की संसद ने एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है, जिसमें कोविड-19 का टीका नहीं लेने वाले लोगों को रेस्तरां, खेल स्टेडियमों और ऐसे ही अन्य स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसा कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण बढ़ते मामलों को रोकने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed