कोरोनावायरस: आगरा और गाजियाबाद में मिले दो मरीज, भारत में कुल 41 मामले हुए
{"_id":"5e6472dd8ebc3ef40724f383","slug":"coronavirus-outbreak-live-updates-covid-19-confirmed-cases-and-death-in-china-and-others-countries","type":"live","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: आगरा और गाजियाबाद में मिले दो मरीज, भारत में कुल 41 मामले हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 08 Mar 2020 10:49 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/ नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/ नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:49 PM IST
खास बातें
भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से 23 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। रविवार को केरल में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, चीन में रविवार को इस वायरस से 27 और लोगों की मौतें हुई हैं, जो कि एक महीने से अधिक समय में एक दिन में मौतों की सबसे कम संख्या है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट:-
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:48 PM, 08-Mar-2020
ईरान से भारतीय तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए प्रयास जारीः विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि ईरान के कोम शहर से भारतीय तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए प्रयास जारी हैं और ईरानी अधिकारियों के साथ इन मामलों पर चर्चा की जा रही है।
जयशंकर ने यह भी कहा कि ईरान में भारतीय मछुआरों के बीच कोरोनावायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।
जयशंकर ने यह भी कहा कि ईरान में भारतीय मछुआरों के बीच कोरोनावायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।
10:40 PM, 08-Mar-2020
महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोनावायरस के सभी संदिग्ध जांच में नकारात्मक पाए गए
महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोनावायरस के सभी संदिग्ध मामले जांच में नकारात्मक पाए गए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती 258 लोगों के नमूनों की जांच नकारात्मक पाई गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं गुजरात सरकार ने भी रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की आशंका के चलते जांच के लिए भेजे गए सभी 47 नमूने नकारात्मक पाए गए हैं।
महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोनावायरस के सभी संदिग्ध मामले जांच में नकारात्मक पाए गए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती 258 लोगों के नमूनों की जांच नकारात्मक पाई गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं गुजरात सरकार ने भी रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की आशंका के चलते जांच के लिए भेजे गए सभी 47 नमूने नकारात्मक पाए गए हैं।
विज्ञापन
10:34 PM, 08-Mar-2020
फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन के लिए भी समर्पित एरोब्रिज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीवा कुमार ने कहा है कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 12 देशों के अलावा फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन के लिए भी समर्पित एरोब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है।
10:24 PM, 08-Mar-2020
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आइसोलेशन वार्ड में एक व्यक्ति की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रविवार को एक व्यक्ति की अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई है। इस व्यक्ति को डायबिटिज थी। जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब से लौटे व्यक्ति को एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।09:53 PM, 08-Mar-2020
रविवार को आगरा और गाजियाबाद में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव
रविवार को आगरा और गाजियाबाद का एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। आगरा का नया मरीज संक्रमित लेखाधिकारी परिवार का सदस्य है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अब तक कुल 409 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 308 निगेटिव आए हैं।
08:57 PM, 08-Mar-2020
इटली की दंपती की स्थिति में हो रहा सुधार
जयपुर के अस्पताल में भर्ती इटली की दंपती में सुधार हो रहा है। एसएमएस अस्पताल के अपर मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इतालवी पुरुष को अब बुखार नहीं है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उसकी पत्नी की स्थिति भी पहले से सुधर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 PM, 08-Mar-2020
टिकट रद्द करने पर गोएयर नहीं लेगा कोई शुल्क
विमानन कंपनी गोएयर ने रविवार को घोषणा की है कि 30 अप्रैल तक टिकट रद्द करने पर किसी तरह की कैंसिलेशन फीस नहीं लेगा। यह सुविधा 8 मार्च से 30 अप्रैल के बीच टिकट बुक कराने वालों पर लागू होगी। यात्रा से 14 दिन पहले तक टिकट रद्द कराई जा सकती है।06:38 PM, 08-Mar-2020
बांग्लादेश में तीन नए कोरोनावायरस के मामले सामने आए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने रविवार को देश में कोरोनोवायरस के पहले तीन मामलों की पुष्टि की। ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि संक्रमितों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के नमूने पॉजीटिव पाए गए हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, डिजीज कंट्रोल एंड रिसर्च की निदेशक मीरजादी सबरीना फ्लोरा ने कहा ने कहा कि पीड़ितों में से दो हाल ही में इटली से लौटे थे, जबकि दूसरा वापसी करने वालों में से एक का रिश्तेदार है।
इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, डिजीज कंट्रोल एंड रिसर्च की निदेशक मीरजादी सबरीना फ्लोरा ने कहा ने कहा कि पीड़ितों में से दो हाल ही में इटली से लौटे थे, जबकि दूसरा वापसी करने वालों में से एक का रिश्तेदार है।
06:37 PM, 08-Mar-2020
अमेरिका से आये एक लड़के को चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल भेजा गया
दोहा के रास्ते अमेरिका से यहां पहुंचे 15 वर्षीय एक किशोर हवाई अड्डे पर मेडिकल जांच के दौरान बुखार से पीड़ित पाया गया जिसके बाद उसे निगरानी के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
06:37 PM, 08-Mar-2020
चीन में पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल हो रहा होटल ढहा, दस लोगों की मौत
कोरोनावायरस के खतरे के बीच दक्षिण पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में पृथक केंद्र के रूप में इस्तेमाल हो रहे एक होटल के ढह जाने से दस लोगों की मौत हो गई।