Corona Update: केरल में 51 हजार और कर्नाटक में 38 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, जानें देश-दुनिया में कोरोना का हाल
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,291 मामले आए हैं। 34 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,384 नए मामले आए, 5,686 रिकवरी हुईं और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 51,739 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 42,653 मरीजों ने कोरोना को मात दी और 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई। सक्रिय मामले 3,09,489 हैं और कुल मृतकों की संख्या 52,434 है। वहीं, कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 38,083 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 67,236 मरीज ठीक हुए और 49 मरीजों की मौत हुई। सक्रिय मामले 3,28,711 हैं और आज का पॉजिटिविटी रेट 20.44 फीसदी है।
राज्यों और शहरों के हाल
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,291 मामले आए हैं। 34 लोगों की मृत्यु हुई है। 9,397 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। सक्रिय मामले 33,175 हैं और पॉज़िटिविटी रेट 9.56 फीसदी है।
- मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,384 नए मामले आए, 5,686 रिकवरी हुईं और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 18,040 है।
- गुजरात में आज कोरोना के 12,911 नए मामले सामने आए, 22 मरीज़ों की मौत हुई और 23,197 मरीज़ डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 1,17,884 हैं।
- तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,515 नए मामले सामने आए, 53 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 2,13,534 हैं।
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,425 नए मामले सामने आए, 36,708 मरीज़ ठीक हुए और 42 मरीज़ों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामले 2,87,397 हैं।
- पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,608 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 1,361 कम थे।
- तेलंगाना में 3,944 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,51,099 हो गई है।
- राजस्थान में कोरोना के 9,227 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 20 मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम तक राज्य में कोरोना के 9,227 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 2,075, अलवर में 1,192, गंगानगर में 719, जोधपुर में 641, भीलवाड़ा में 437, डूंगरपुर में 386 संक्रमित शामिल हैं।
- तमिलनाडु ने गुरुवार को कोविड प्रतिबंधों में ढील दी। ताजा आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने शुक्रवार से रात के कर्फ्यू और रविवार के लॉकडाउन को हटा लिया है। इसके अलावा 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12 तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
एक दिन में दुनिया के 10 हजार संक्रमितों की मौत
विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी हुई। नए संक्रमितों में अमेरिका 5.02 लाख मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि फ्रांस 5.01 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस बीच, ब्रिटेन ने मास्क पहनने समेत अधिकांश कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं। स्कॉटलैंड, वेल्स व उत्तरी आयरलैंड ने भी पाबंदियों में ढील दी है।
संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 3,005 मौतें अमेरिका में हुई हैं। पूरी दुनिया में पिछले दो वर्ष में कुल संक्रमित 36.36 करोड़ हुए जबकि अब तक 56.47 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ब्रिटेन सरकार ने कहा कि देश में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने समेत कोरोना से जुड़े कई प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। हालांकि, लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि राजधानी की बसों व मेट्रो ट्रेनों में अब भी मास्क जरूरी होगा। उधर, डेनमार्क ने 1 फरवरी से देश में कोरोना पाबंदियां हटाने का एलान किया है।
दुनिया में कोरोना का हाल
- जापान में गुरुवार को 13 प्रांतों के अलावा अन्य 18 प्रांतों में भी कोरोना के नियम सख्त कर दिए। हाल ही में नए रिकॉर्ड मामले दर्ज होने के बाद ओसाका और क्योटो में भी नए प्रतिबंध लागू हो गए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद पिछले 24 घंटों में पहली बार पूरे जापान में एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,633 पहुंच गई है। जबकि इसी अवधि में 34 लोगों की मौत हुई। संक्रमण में सर्वाधिक वृद्धि टोक्यो में 14,086 नए मामलों के साथ देखी गई। देश में ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंता है।
- कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के तेज प्रसार को देखते हुए इसके लिए टीके भी तेजी से तैयार हो रहे हैं। हाल ही में फाइजर ने टीके लाने की घोषणा की वहीं अब अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना ने भी कहा है कि उसने ओमिक्रॉन का मुकाबला करने वाले टीकों की बूस्टर खुराक का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। इस ट्रायल में 600 लोगों को शामिल किया जाएगा। इनमें आधे लोग ऐसे होंगे जिन्हें कम से कम 6 महीने पहले मॉडर्ना टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी होंगी जबकि आधे लोग ऐसे होंगे जिन्हें दो डोज के अलावा तीसरी बूस्टर डोज भी दी चुकी होगी।
- यूएई में अग्रिम पंक्ति के 38 वर्षीय भारतीय ओटी तकनीशियन अरुण कुमार एम. नायर को कोविड-19 पर चमत्कारी रूप से जीत हासिल की है। उन्हें फेफड़ों का गंभीर संक्रमण हुआ था और करीब छह माह से वह बेहोश रहे। इस दौरान उन्होंने कार्डियक अरेस्ट समेत कई जटिलताओं का सामना किया। अब उन्हें अबू धाबी के बुर्जील अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
- अरुण नायर ने आधा साल तक कोरोना से लंबी लड़ाई एक कृत्रिम फेफड़े के सहाले लड़ी। देश के लिए उनकी सेवा और लड़ाई की भावना के सम्मान में एक बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य समूह (वीपीएस हेल्थकेयर) ने उन्हें 50 लाख रुपये की वित्तीय मदद भी दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के दौरान आयोजित समारोह में उन्हें कई अन्य लोगों ने भी वित्तीय मदद दी। वीपीएस हेल्थकेयर ने कहा वह नायर की पत्नी को नौकरी देगा और उनके बच्चे की शिक्षा का खर्च उठाएगा। केरल निवासी नायर को इसी माह अस्पताल के सामान्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया था। वे पांच माह से ज्यादा समय तक आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। नायर ने कहा, मुझे कुछ याद नहीं। मुझे सिर्फ इतना पता है कि मैं मौत के जबड़े से बचकर निकला हूं। यह मेरे परिवार, दोस्तों और सैकड़ों शुभेच्छुओं की प्रार्थना की वजह से है।