फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak covid19 Cases Corona Death Active Caseload World Corona tally Lockdown Vaccination 26 january 2022 Latest Update

Corona Update: केरल में कोरोना के रोजाना केस 50 हजार के करीब, दिल्ली में फिर से बढ़े मामले, जानें देश-दुनिया का हाल

Wed, 26 Jan 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,498 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,858 नए मामले आए। आइए जानते हैं देश-दुनिया में कोरोना के हालात...

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak covid19 Cases Corona Death Active Caseload World Corona tally Lockdown Vaccination 26 january 2022 Latest Update
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच रोजाना केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच केरल में केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,771 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,439 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 63 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,00,556 है। प्रदेश में कोरोना से अब तक मृतकों की कुल संख्या 52,281 है।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,498 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11,164 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 38,315 हैं। दूसरी ओर मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,858 नए मामले आए। इस दौरान 1,656 रिकवरी हुईं और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 22,364 हैं।
विज्ञापन


अन्य राज्यों और शहरों के हाल...

  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,905 नए मामले आए। इस दौरान 41,699 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले 3,57,909 हैं। पॉज़िटिविटी रेट 22.51% हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गुजरात में कोरोना के 14,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,829 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 1,28,192 मरीजों का इलाज चल रहा है।
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 4,969 नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में 17,734 लोग डिस्चार्ज हुए और 34 लोगों की कोरोना से मौत हुई। यहां सक्रिय मामले 67,369 हैं और पॉजिटिविटी रेट 7.32% है।
  • महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। यहां अब तक ओमीक्रोन से संक्रमण के 2,858 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,534 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 29,976 नए मामले सामने आए। इस दौरान 47 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 27,507 लोग डिस्चार्ज हुए। यहां सक्रिय मामले 2,13,692 हैं।
  • असम में कोरोना वायरस के 1,951 नए मामले सामने आए। इस दौरान 7,365 मरीज डिस्चार्ज हुए और 21 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 36,063 हैं।
  • महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले सप्ताह कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करेंगे एवं राज्य में पर्यटन स्थलों और स्मारकों को फिर से खोले जाने के बारे में फैसला करेंगे।
  • झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1009 नए मामले आए, 2,921 रिकवरी हुईं और 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
  • हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,351 नए मामले आए, 9,571 रिकवरी हुईं और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, हरियाणा सरकार ने कोरोना प्रतिबंध को 10 फरवरी तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

आईसीएमआर के अध्ययन में हुआ नया खुलासा
  • आईसीएमआर के एक अध्ययन से पता चला है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों में महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया होती है। यह सिर्फ ओमिक्रॉन को ही ही बेअसर नहीं करती, बल्कि डेल्टा वैरिएंट सहित चिंता के अन्य वैरिएंट को भी बेअसर कर सकती है। अध्ययन में ओमिक्रॉन पर आधारित खास वैक्सीन की रणनीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। 
  • अध्ययन में जिन 39 व्यक्तियों को लिया गया था, उनमें 25 ने कोरोना की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। आठ लोगों ने फाइजर वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, जबकि छह का टीकाकरण नहीं हुआ था। इसके अलावा इन 39 में से 28 लोग संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण, पश्चिम, पूर्वी अफ्रीका, पश्चिम एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा से लौटे थे और 11 लोग उनके उच्च जोखिम वाले लोगों के संपर्क में थे। ये सभी लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित थे।
बीते हफ्ते कोरोना के 2.1 करोड़ से ज्यादा नए मामले सामने आए: डब्ल्यूएचओ
दुनियाभर में बीते हफ्ते कोरोना वायरस संक्रमण के 2.1 करोड़ से ज्यादा नए मामले सामने आए और महामारी की शुरुआत के बाद से साप्ताहिक स्तर पर यह सर्वाधिक आंकड़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने इस बात पर भी जोर दिया है कि डेल्टा स्वरूप से ज्यादा मारक क्षमता और म्यूटेट होने के कारण ओमिक्रॉन स्वरूप धीरे-धीरे सार्स-कोव-2 वायरस का प्रमुख स्वरूप बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed