फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak Covid Cases Corona Death Active Case Lockdown Vaccination Latest News

Corona Update: विषाणु विशेषज्ञों का दावा, डेल्टा-ओमिक्रॉन गठजोड़ से पैदा वैरिएंट से चिंता की बात नहीं, पढ़ें कोरोना से जुड़ी खबरें 

Wed, 16 Feb 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 09:14 PM IST
सार

गोवा ने बुधवार को टीकाकरण के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य की कुल पात्र आबादी को कोरोना के खिलाफ कारगर टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Covid Cases Corona Death Active Case Lockdown Vaccination Latest News
कोरोना केस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया भर में कोरोना वायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट के पुन:संयोजित समूहों की खबरों को लेकर विषाणु विशेषज्ञ ने कहा है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीएसआईआर के संस्थान जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के वैज्ञानिक विनोद स्कारिया ने कहा कि ओमिक्रॉन के मुकाबले इस पुन:संयोजित स्वरूप में कोई अलग बात है या नहीं इस पर फिलहाल कोई सुझाव नहीं दिया जा सकता। 

विज्ञापन


स्कारिया ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया भर से और जीनोम की खबर आने के बाद महामारी विज्ञान के और आंकड़े की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सार्स-सीओवी-2 का पुन:संयोजन अक्सर नहीं मिलता है, जितना फ्लू में देखा गया है। जबकि कोरोना महामारी में कई पुन:संयोजित मामले देखने को मिले। स्कारिया ने कहा कि 11 फरवरी को ब्रिटेन ने सार्स-सीओवी-2 से उत्पन्न डेल्टा-ओमिक्रॉन वैरिएंट को सूचीबद्ध किया है, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन


देश में कोरोना का हाल

  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 766 नए  मामले सामने आए। महामारी की वजह से पांच मौतें भी दर्ज की गई। सक्रिय मामले 3,197 हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए। इस दौरान 443 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज की गई। सक्रिय मामले 1508 हैं।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,894 नए मामले सामने आए। इस दौरान 5,418 रिकवरी और 24 मौतें दर्ज की गई। सक्रिय मामले 23,284 हैं।
  • मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 255 नए मामले और 439 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 2,115 हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 157 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 617 लोग डिस्चार्ज हुए और 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल सक्रिय मामले 2,573 हैं।
  • केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,223 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 25 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,13,798 हैं।


गोवा ने बनाया नया कीर्तिमान
गोवा ने बुधवार को टीकाकरण के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य की कुल पात्र आबादी को कोरोना के खिलाफ कारगर टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है। राज्य में इसके साथ ही प्रदेश के सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है।

एक दिन में 30,615 मरीज, 514 की मौत
बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के केवल 30,615 मामले आए। वहीं इस दौरान 514 मरीजों की मौत हुई। सक्रिय मामलों में भी 3,70,240 की कमी आई। इसके साथ की देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4.27 करोड़ से ज्यादा हो गई है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 5,09,872 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed