फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak Corona Cases Death Active Case Covid Restrictions Lockdown World Corna Tally Latest News Update

Corona Update: बिहार में कोरोना के सारे प्रतिबंध हटाए गए, जानें देश में संक्रमण के हालात

Sat, 12 Feb 2022 07:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Feb 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Corona Cases Death Active Case Covid Restrictions Lockdown World Corna Tally Latest News Update
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना के मामले अब घटने लगे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं। बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी तरह के कोरोना प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रमुख राज्यों के हाल

  • तमिलनाडु में 24 घंटे में कोरोना के 2,812 नए मामले हैं। 11,154 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 17 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 47,643 हैं।
  • विज्ञापन
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में  कोरोना वायरस के 3,202 नए मामले आए हैं। 8,988 डिस्चार्ज हुए हैं और 38 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 38,747 हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुंबई ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 349 नए  मामले सामने आए हैं। सकारात्मकता दर 0.88 फीसदी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 635 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामले 2,925 हैं।
  • पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोविड के 1,776 नए मामले सामने आए और 3,101 मरीज रिकवर हुए। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की कोविड के चलते मृत्यु हुई। सक्रिय मामले 15,276 हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 920 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 13 लोगों की मृत्यु हुई है और 1,388 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश सक्रिय मामलों की संख्या 4,331 है।
वैक्सीन की 172.25 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गईं कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक शनिवार को 172.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर गईं। शनिवार को शाम सात बजे तक 44 लाख से अधिक खुराक दी गईं। स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.72 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed