फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Or Covid-19 : Why it is not fit to hit the gym Right Now, Right Time Precautions

कोरोनावायरस कहो या कोविड-19, पर क्या जिम जाने का यह सही वक्त नहीं, क्योंकि...

Sat, 07 Mar 2020 06:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 07 Mar 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Or Covid-19 : Why it is not fit to hit the gym Right Now, Right Time Precautions
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

नोवेल कोरोनोवायरस दिल्ली में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में दिल्लीवासी फिटनेस सेंटर और जिम में अपनी सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चिंतित हैं। वहीं नगर निगम के वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से नागरिकों को ऐसे समय में फिटनेस सेंटर जैसे बंद स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। कारण कि वहां मौजूद उपकरणों को कई लोग स्पर्श करते हैं जिससे वह दूषित हो जाता है।

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि इस समय लोगों के लिए खुले में व्यायाम या जॉगिंग करना ही अच्छा है। अधिकारी ने बताया कि जिम में ऐसे उपकरण होते हैं, जिनकी सतह को बहुत से लोग छूते हैं। हम चाहते हैं कि इन फिटनेस सेंटरों के प्रबंधन को नियमित रूप से परिसर को साफ रखें।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए और खुले स्थानों जैसे पार्कों में व्यायाम करना चाहिए। एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने ठंड या फ्लू के लक्षणों वाले नागरिकों से अनुरोध किया कि वे खुद को दूसरों की खातिर घर पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पार्कों में व्यायाम करने के लिए खुले में रखे गए उपकरण यह जरूरी नहीं कि सुरक्षित हों या कोरोनावायरस के विषाणु से मुक्त हों। नगर निगम के पास ऐसे उपकरणों कीटाणुरहित करने का प्रावधान नहीं है। जबकि जो लोग ऐसे उपकरण खरीद सकते हैं वे व्यायाम प्रशिक्षकों को अपने घर बुला रहे हैं, जबकि कई ने तो स्थिति में सुधार होने तक जिम को ब्रेक देने का फैसला किया है।

पिंकी ने जिम जाना ही छोड़ दिया

वसंत कुंज में रहने वाली पिंकी प्रधान ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह से ही जिम जाना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जिम में लोग एक ट्रेनर, वजन उठाने वाले एक ही उपकरण का उपयोग कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से विषाणु रहित भी नहीं हैं।

प्रधान ने कहा कि जिम में आपके आसपास मौजूद इतने सारे लोग पसीना बहाते हैं, यह देखकर मुझे चिंता होने लगती है। हालांकि, कई जिम में हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर रखे गए हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि इससे संक्रमण रोकने में कोई फर्क पड़ने वाला है।

उपकरण नहीं छूने के निर्देश

एक फिटनेस ग्रुप के संस्थापक जेके फ्रांसिस ने दावा किया कि उनके जिम में लोगों के व्यायाम उपकरणों का उपयोग करने के पहले और बाद में पूरी तरह से विषाणुरहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने सभी प्रशिक्षकों को शरीर के संपर्क में नहीं आने देने और उपकरण नहीं छूने के निर्देश दिए हैं। 

फ्रांसिस ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में लोग घर पर स्क्वैट्स और फ्लोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। व्यायाम आवश्यक है क्योंकि वह प्रतिरक्षा बढ़ाता है। लोग खुले क्षेत्रों में टहलने जा सकते हैं, हालांकि तब भी उन्हें सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।

फिटनेस ट्रेनर दे रहे सुझाव

दुनिया भर के फिटनेस ट्रेनर वैकल्पिक व्यायाम करने का सुझाव दे रहे हैं, जो आसानी से घर पर ही किए जा सकते हैं। गुरुवार को नियमित रूप से जिम जाने वाली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एलान किया कि वह जिम नहीं जाएगी और घर पर ही ट्रेनर की सलाह से व्यायाम करेंगी।

उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर के एक जिम मालिक खालिद ने स्वीकार किया कि कोरोनावायरस की वजह से उनका व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में और भी कठिन दौर देखना पड़ सकता है क्योंकि ऐसा लगता है कि यह भारत में कोरोनावायरस के प्रसार की बस शुरूआत भर है।

अब लोग फोन करके मुझे घर बुला रहे

उन्होंने कहा कि सुबह और शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक का समय सबसे ज्यादा व्यस्तता वाला होता है। हालांकि पिछले दो से तीन दिनों में चीजें बदली हैं। खालिद ने कहा कि दिनभर में जिम में शायद ही कोई व्यक्ति घूमता दिखा हो, हमारे पास कोई नया शख्स सदस्यता लेने भी नहीं आया।

ट्रेनर हरीश चंद्रा ने कहा कि मैं दक्षिण दिल्ली के द्वारका में एक जिम में काम करता हूं और हर दिन कम से कम 30 लोग वहां आते हैं। लेकिन आज पूरा एक सप्ताह हो गया है जब लोग मुझे फोन करके व्यक्तिगत तौर पर प्रशिक्षण देने के लिए उनके घर जाने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे वीडियो भेजने के लिए कह रहे हैं ताकि उसे देखकर वैसा ही व्यायाम अपने घर पर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed