फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: One killed and 4 corona patients shifted to shut off oxygen pump in ICU

भयावह: आईसीयू में ऑक्सीजन पंप बंद एक की मौत, 4 मरीज शिफ्ट किए

Sat, 01 May 2021 07:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 01 May 2021 07:37 AM IST
सार

  • लॉडर्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने बताया बृहस्पतिवार देर रात आईसीयू में ऑक्सीजन पंप अचानक बंद होने से गई जान
  • मरीजों की सांस बहुत अधिक फूलने लगी, तब अस्पताल प्रशासन ने 4 मरीजों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में शिफ्ट किया

विज्ञापन
Coronavirus: One killed and 4 corona patients shifted to shut off oxygen pump in ICU
घायल की देखभाल करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में भयावह हो चुकी कोरोना महामारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान के अलवर जिले के लॉडर्स डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में तकनीकी खराबी के चलते आईसीयू में ऑक्सीजन पंप बंद होने से कोरोना मरीज की मौत हो गई। वहीं मध्यप्रदेश में देर रात दो अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


लॉडर्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने बताया बृहस्पतिवार देर रात आईसीयू में ऑक्सीजन पंप अचानक बंद हो गया। इसके बाद आईसीयू में भर्ती मरीज तड़पने लगे तो अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने 4 घंटे तक कोई कदम नहीं उठाया। मरीजों की सांस बहुत अधिक फूलने लगी, तब अस्पताल प्रशासन ने 4 मरीजों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में शिफ्ट किया। जिस दौरान एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


खराब मीटर से चल रही थी सांस
मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल जो ऑक्सीजन कंट्रोल पैनल का मीटर शाम को ही खराब हो गया था। इस कारण सिलेंडर में ऑक्सीजन रहने के बावजूद मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की। जिससे मरीजों की जान आफत में पड़ गई। मामले की जानकारी के बाद जिले के कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया भी अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश : दो अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म
जबलपुर के धनवंतरी नगर स्थित आरोग्यम अस्पताल और चंडालभाटा के न्यू लाइफ ड्रामा अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात ऑक्सीजन खत्म होने से दर्जनों कोरोना मरीजों की सांस आफत में पड़ गईं। मरीजों के परिजनों में ऑक्सीजन संकट को लेकर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची संजीवनी नगर पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं कुछ मरीजों को बाद में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।


हरियाणा : सभी शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद
कोरोना को काबू करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश के बाद हरियाणा सरकार राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज, कोचिंग सेंटर, आईटीआई, लाइब्रेरी और आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ सभी तरह के प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मई तक के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई भी संस्था इस दौरान खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी। इसी तरह उत्तर हरियाणा के सभी कार्यालय में सैनिटाइजेशन का काम होगा। इस कारण सभी कार्यालय शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed