फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Health Day 2020 PM Modi News in Hindi PM Modi urge people to reaffirm their gratitude towards healthcare workers

World Health Day 2020: पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो: फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया

Tue, 07 Apr 2020 10:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Apr 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
World Health Day 2020 PM Modi News in Hindi PM Modi urge people to reaffirm their gratitude towards healthcare workers
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आज पूरी दुनिया विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें फिल्म जगत के अभिनेटा और अभिनेत्री नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आइए हम न केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करें बल्कि उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें, जो बहादुरी से कोविड-19 खतरे के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई की यह दिन लोगों को अपनी निजी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, 'विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करें जो हमारे स्वयं के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करेंगे। उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमें सालभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की ओर प्रेरित करेगा, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।'

प्रधानमंत्री ने फिल्म जगत द्वारा बनाए वीडियो को भी शेयर किया। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फिर मुस्कुराएगा इंडिया... फिर जीत जाएगा इंडिया। इस वीडियो में फिल्म जगत के सितारों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। गाने में लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने के लिए और घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।'
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed