फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Omicron Variant affected Doctor tells about his condition know what are symptoms news and updates

ओमिक्रॉन का असर: भारत में इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज ने खुद बताया अपना हाल, जानें अब तक क्या लक्षण मिले?

Sat, 04 Dec 2021 10:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 04 Dec 2021 10:43 AM IST
सार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित डॉक्टर ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर अभी बेंगलुरु के एक अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Omicron Variant affected Doctor tells about his condition know what are symptoms news and updates
कोरोना मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनियाभर में डर की स्थिति पैदा कर दी है। अब तक 38 देशों में मिल चुके इस वैरिएंट को लेकर एक्सपर्ट्स साफ कर चुके हैं कि अभी इसके असर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। इसके बावजूद ज्यादातर देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाने जारी रखे हैं। इस बीच भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले पहले कुछ लोगों में शामिल एक डॉक्टर ने अपने हालचाल पर जानकारी दी है। उन्होंने लक्षणों के साथ अपने परिवार के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में ओमिक्रॉन से संक्रमित डॉक्टर ने वैरिएंट को लेकर फैले डर को दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपने ओमिक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला, तो सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश की। उनके पत्नी और बच्चे भी क्वारैंटीन हो गए। डॉक्टर ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर अभी बेंगलुरु के एक अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रमित होने के बाद अपने लक्षणों पर बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, "मुझे शरीर दर्द, ठंड लगने और बुखार की शिकायत हुई है। लेकिन अब तक सांस लेने से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने कहा, "21 नवंबर की रात में हल्का बुखार आने के बाद मेरा अधिकतम बुखार 100 डिग्री फारहेनहाइट तक गया है। लेकिन जुकाम, कफ या बुखार जैसी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ीं।"

तबियत नहीं सुधरी तो हुए अस्पताल में भर्ती
डॉक्टर ने बताया कि बुखार आने के बाद उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट में कोरोना संक्रमित होने की बात पता चल चुकी थी। वे तीन दिन होम आइसोलेशन में भी रहे। लेकिन जब हालत नहीं सुधरी तो एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने कहा कि उनके एचआरसीटी स्कैन के नतीजों में भी फेफड़ों पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिख रहा है। यह बदलाव उतना ही है, जितना आम कोरोना मरीजों में 3-4 दिन के अंदर दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed