{"_id":"5e8262fa8ebc3e72b42217d6","slug":"coronavirus-number-of-patients-crossed-1-200-in-the-country-227-more-patients-a-day-seven-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चुनौती : देश में 1251 पार हुई मरीजों की संख्या, एक दिन में 227 और मरीज, सात की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना की चुनौती : देश में 1251 पार हुई मरीजों की संख्या, एक दिन में 227 और मरीज, सात की मौत
Tue, 31 Mar 2020 02:52 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस: लॉकडाउन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालाें की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को संक्रमितों की संख्या 1251 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 227 नए मरीज आए। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। सबसे अधिक 202 मामले केरल में और इसके बाद 198 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि, महाराष्ट्र में दो समेत बीते 24 घंटे में सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ देशभर में मृतकों की संख्या 32 हो गई है। 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 25 नए मामलों के बाद 97 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
इधर, टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने फैसला किया है कि वह 17 अप्रैल तक इनकमिंग सेवा बिना बाधा के देगी। लो-इनकम प्रीपेड यूजर्स को मुफ्त में 10 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में 6 यूपी में 96 मरीज
तमाम एहतियाती कदमों के बावजूद यूपी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को छह नए मिले मरीजों के साथ गौतमबुद्धनगर में 37 मरीज हो गए। यूपी में अब तक मिले कुल 96 मरीजों में से 14 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं, बरेली में एक 34 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। बताया जा रहा है कि वह सीज फायर कंपनी में लंदन से आए ऑडिटर से ही संक्रमित हुआ।
केमिकल से नहलाने की जांच होगी, डीएम ने बताया-अति सक्रियता
संवेदनहीनता...प्रवासी मजदूरों से दुर्व्यवहार: दिल्ली-पंजाब से घर लौट रहे लोगों को सैनेटाइज करने के नाम पर बरेली में सड़क पर ही केमिकल युक्त पानी से नहलाने के मामले में डीएम नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। अति सक्रियता बताते हुए दोिषयों पर कार्रवाई की बात भी कही।