फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus News In Hindi : Four people die of corona for every 10 lakh population, most patients found here

हर 10 लाख की आबादी पर चार लोगों की कोरोना से मौत, यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज

Tue, 02 Jun 2020 05:30 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Jun 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : Four people die of corona for every 10 lakh population, most patients found here
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में हर 10 लाख की आबादी पर चार लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो रही है। वहीं, इतनी ही आबादी पर 2,783 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच की जा रही है। इनमें से 138 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी के साथ देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस की चपेट में आठ हजार से ज्यादा लोग आए हैं। साथ ही दूसरी बार एक ही दिन में सबसे ज्यादा 230 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 8,392 संक्रमित मरीज देश भर में मिले हैं, जबकि 230 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


वहीं, 4835 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। मई के महीने में ही 86 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,90,535 हो चुकी है जिनमें से 91,819 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5,394 ने जान गंवा दी है। फिलहाल देश में 93322 सक्रिय केस हैं जोकि विभिन्न राज्यों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना जांच में आई कमी
करीब पांच दिन बाद कोरोना जांच में कमी भी दर्ज की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में बीते रविवार तक 38.37 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से 1 लाख 180 सैंपल की जांच बीते एक दिन में हुई है। इससे पहले शनिवार को 1.25 लाख सैंपल की जांच हुई थी। इस हिसाब से देश में करीब 20 फीसदी सैंपल की जांच में कमी दर्ज की गई है।

यहां मिले हैं सबसे ज्यादा मरीज
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को देश के सात राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इनमें से कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पिछले तीन सप्ताह में एक या दो केस मिल रहे थे लेकिन अब वहां पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या देखने को मिल रही है। दिल्ली 1295, तमिलनाडु 1149, पश्चिम बंगाल 371, कर्नाटक 299, तेलंगाना 199, ओडिशा 129 और पुड्डुचेरी में 190 मरीज मिले हैं।

पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें

30 मई को देश में सर्वाधिक 265 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। जबकि 31 मई को 230 लोगों की मौत हुई है। देश के पांच राज्यों में 10 से ज्यादा मरीजों की मौत होने की जानकारी मिली है जिनमें महाराष्ट्र 89, दिल्ली 57, गुजरात 31, तमिलनाडु 13 और उत्तर प्रदेश में 12 लोगों की मौत शामिल है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, बीते पांच दिन में रोजाना देश में 200 लोगों की मौत कोरोना से हो रही है। जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 120 था।

तीन दिन में 20 हजार से ज्यादा को अस्पतालों से छुट्टी
30 मई को ही देश में 11 हजार से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ घोषित करते हुए उनके घर भेजा गया था। एक बार फिर 31 मई को 4835 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पिछले तीन दिन में 20 हजार से ज्यादा मरीजों को विभिन्न राज्यों में छुट्टी मिल चुकी है। मंत्रालय का कहना है कि जितनी तेज गति से नए मरीज मिल रहे हैं करीब उतना ही ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना वायरस से लड़ाई में यह बड़ी कामयाबी है।

सबसे गंभीर मरीजों के मामले में अमेरिका के बाद भारत

अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा 8944 कोरोना संक्त्रस्मित मरीज गंभीर हालत में हैं। वहीं, दुनिया के चार देश अमेरिका, ब्राजील, रूस और भारत में रोजाना सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

एनएसजी के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित 
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के आठ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया, सभी को ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी प्रशासनिक कार्य से जुड़े हैं।

सभी ताजा मामले पॉजिटिव मिले ड्राइवर के संपर्क समूह से जुड़े थे। ड्राइवर को दो सप्ताह पहले क्वारंटीन किया गया था। एनएसजी में कोरोना का यह नौवां मामला है। इससे पहले, पिछले महीने एनएसजी के 33 वर्षीय मेडिकल स्टाफ को पॉजिटिव पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed