फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus new wave Biological E and Bharat Biotech together hold stock of 250 million COVID vaccine doses

Coronavirus: बायोलॉजिकल ई और भारत बायोटेक के पास 25 करोड़ कोविड टीके का भंडार, आपूर्ति के लिए तैयार

Wed, 28 Dec 2022 04:22 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 28 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

बायोलॉजिकल ई के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम पाराडकर ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का पालन करते हुए उनकी कंपनी ने कॉर्बेवैक्स की कुल 30 करोड़ खुराक का उत्पादन किया। मार्च 2022 में कंपनी ने सरकार को कोविड टीके की 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति की थी।

विज्ञापन
Coronavirus new wave Biological E and Bharat Biotech together hold stock of 250 million COVID vaccine doses
कोविड टीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद की दो प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनियों बायोलॉजिकल ई लिमिटेड और भारत बायोटेक के पास कोविड-19 टीकों की लगभग 25 करोड़ खुराक का भंडार है। दोनों कंपनियां ऑर्डर मिलने पर टीके की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बायोलॉजिकल ई के पास कोविड टीके कॉर्बेवैक्स की 20 करोड़ खुराक है, जबकि भारत बायोटेक के पास कोवैक्सिन की पांच करोड़ खुराक का भंडार है।

विज्ञापन


बायोलॉजिकल ई के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विनिर्माण) डॉ. विक्रम पाराडकर ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का पालन करते हुए उनकी कंपनी ने कॉर्बेवैक्स की कुल 30 करोड़ खुराक का उत्पादन किया। मार्च 2022 में कंपनी ने सरकार को कोविड टीके की 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में, हमारे पास लगभग 20 करोड़ (200 मिलियन) टीके उपलब्ध हैं और जब भी हमें ऑर्डर मिलते हैं, आपूर्ति के लिए तैयार हैं। इसके अलावा हमने एंटीजन के समान 20 करोड़ खुराक का निर्माण किया है, जो हमें कॉर्बेवैक्स के निर्माण को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने 10 करोड़ टीके का निर्माण कर सकती है बायोलॉजिकल ई
बायोलॉजिकल ई ने अमेरिका के टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल सेंटर फॉर वैक्सीन डेवलपमेंट और बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन (ह्यूस्टन) के सहयोग से कॉर्बेवैक्स टीके को विकसित किया है। डॉ. पाराडकर ने आगे कहा कि बायोलॉजिकल ई भविष्य में ऑर्डर मिलने के आठ सप्ताह के भीतर अतिरिक्त टीके की आपूर्ति कर सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी निर्माण क्षमता के अनुसार हर महीने कॉर्बेवैक्स टीके की लगभग 10 करोड़ खुराक का निर्माण और आपूर्ति कर सकती है।

वहीं, भारत बायोटेक के सूत्रों ने कहा कि वैक्सीन निर्माता के पास कोवैक्सिन की पांच करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। साथ ही दवा पदार्थ के रूप में 20 करोड़ से अधिक खुराक है। उन्होंने कहा कि टीके की मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उत्पादन क्षमता भी उपलब्ध है। 


कोवैक्सिन भारत का स्वदेशी कोविड टीका है। भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के सहयोग से इसे विकसित किया है। इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि मांग कम होने के कारण कोवैक्सिन का उत्पादन इस साल की शुरुआत में रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed