फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus new cases in country covid 19 cases union health ministry data

Coronavirus: देशभर में कोविड-19 के 334 नए मामले; केरल में 128 केस, एक की मौत

Sun, 24 Dec 2023 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 24 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों में केरल में एक की मौत के साथ तीन साल में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 72,063 हो चुकी है। वहीं इस दौरान 296 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
Coronavirus new cases in country covid 19 cases union health ministry data
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों में 128 कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं एक की मौत भी हो गई है। आज सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार देश में 334 सक्रिय मामले है, जिसमें 128 मामले केरल के हैं। इसी के साथ राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,000 हो गई है। 
विज्ञापन


केरल में एक की मौत 
पिछले 24 घंटों में केरल में एक की मौत के साथ तीन साल में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 72,063 हो चुकी है। वहीं इस दौरान 296 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अबतक राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 68,38,282 हो चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल इस संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed