{"_id":"5ea451732ea9e658fe7a30da","slug":"coronavirus-most-india-insensitive-team-is-on-tour-of-bengal-to-spread-political-virus-said-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर सियासतः टीएमसी ने कहा- संवेदनहीन टीम राजनीतिक वायरस फैलाने के लिए बंगाल के दौरे पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना पर सियासतः टीएमसी ने कहा- संवेदनहीन टीम राजनीतिक वायरस फैलाने के लिए बंगाल के दौरे पर
Sat, 25 Apr 2020 08:42 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कोरोना वायरस संक्रमण के हालात का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा कर रही दो अंतर-मंत्रालयी टीमों (आईएमसीटी) को भारत की सर्वाधिक असंवेदनशील टीम करार दिया है। शनिवार को टीएमसी ने कहा कि ये बेशर्मी से राजनीतिक वायरस फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय टीमें कोलकाता और सिलीगुड़ी में अस्पतालों और पृथक-वासों का दौरा कर रही हैं और अधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं। राज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि जैसी उम्मीद थी, आईएमसीटी के बंगाल दौरे का कोई मकसद नहीं है।
विज्ञापन
वे ऐसे जिलों का दौरा कर रही है जहां हॉटस्पॉट (कोरोना वायरस से अत्यधिक संक्रमित क्षेत्र) नहीं है, बंगाल से ऑडिट कमेटी के लिए कह रही हैं जो कि अप्रैल की शुरुआत से ही है। उन्होंने ट्वीट किया कि उनका असली मकसद राजनीतिक वायरस फैलाना है। वे बेशर्मी और खुल्लमखुल्ला ये कर रही हैं।
विज्ञापन
आईएमसीटी का मतलब है इंडियाज मोस्ट कॉलस टीम (भारत की सबसे असंवेदनशील टीम) , आईएमसीटी का दूसरा मतलब है- आई मस्ट कॉज ट्रबल इन बंगाल (मुझे बंगाल में समस्या खड़ी करनी चाहिए)। गौरतलब है कि दोनों केंद्रीय टीमों ने राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
वहीं, इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 से निपटने की राज्य की तैयारियों को देखने के लिए टीमें भेजने के लिए केन्द्र की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि राज्य में त्रुटिपूर्ण जांच किट भेजी गई हैं।