{"_id":"5e8763c78ebc3e6fd50098b6","slug":"coronavirus-man-from-maharashtra-made-tiktok-video-of-licking-notes-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के व्यक्ति ने बनाया नोट चांटने वाला टिकटॉक वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के व्यक्ति ने बनाया नोट चांटने वाला टिकटॉक वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 03 Apr 2020 09:56 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के नासिक के एक व्यक्ति (38) को कोरोना वायरस से जुड़ा एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस वीडियों में वह कथित तौर पर नोटों को चांटते और उनसे अपनी नाक पोंछते हुए और यह कहते हुए दिख रहा है कि कोरोना वायरस अल्लाह की सजा है जिसका कोई इलाज नहीं है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सय्यद जमील सय्यद बाबू को मालेगांव में रमजानपुरा थाने की पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया, उसने वीडियो में यह भी कहा कि महामारी अभी और फैलेगी। वीडियो के वायरल होने के बाद हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे मालेगांव की एक स्थानीय अदालत द्वारा सात अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन