फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus lockdown, Blood banks in Kolkata are in dry condition, donors are not available

Coronavirus lockdown: कोलकाता के ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, नहीं मिल रहे डोनर

Sat, 28 Mar 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Mar 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown, Blood banks in Kolkata are in dry condition, donors are not available
सांकेतिक तस्वीर

देश में लॉकडाउन के बीच लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खाने पीने से लेकर अस्पतालों तक में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इन्हीं समस्याओं के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगभग सभी ब्लड बैंक आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। क्योंकि कोरोना वायरस(covid19) के प्रकोप बढ़ने के बाद लगभग दो सप्ताह से दान शिविर आयोजित नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


देश में लॉकडाउन होने के कारण लोग खून की तलाश में रोड पर भटकने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन डोनर नहीं मिल पा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि अस्पतालों को आपातकालीन मामलों में सही से संचालित किया जाए।
विज्ञापन


बड़े अस्पतालों के अलावा, कोलकाता में ज्यादातर ब्लड बैंक निजी तौर पर चलाए जाते हैं। यहां के निजी नर्सिंग होम राज्य के सामान्य अस्पतालों से रक्त खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सभी ब्लड बैंक के लिए जहां से हम खून खरीदतें हैं वहां खून की भारी कमी है। उन्होंने बताया कि हमने योजनाबद्ध सर्जरी को पूरी तरह से रोक दिया है। कार्डियक सर्जरी, कैंसर सर्जरी और यहां तक कि सीजेरियन प्रसव के लिए रक्त बेहद जरूरी है और इन प्रक्रियाओं में हम देरी नहीं कर सकते हैं। मामला गंभीर है इसलिए सरकार को ब्लड डोनेशन कैंपों को जल्द से जल्द आयोजित करना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में खून की उपलब्धता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed