Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5368 नए मामले, 204 लोगों की मौत
{"_id":"5f02204cd04d836e9522a47a","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-july-6-unlock-2-day-six-coronavirus-in-bihar-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-kerala-world","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5368 नए मामले, 204 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM IST
खास बातें
कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 24,248 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 425 लोगों की मौत भी हो गई। भारत में अबतक कोरोना के कुल मामले 6,97,413 हो गए हैं। इसमें से 2,53,287 सक्रिय मामले हैं जबकि 4,24,433 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के मामले रविवार को रूस से भी ज्यादा हो गए और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गया। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
coronavirus in india
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
12:44 AM, 07-Jul-2020
त्रिपुरा में 1260 नमूनों में 112 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
त्रिपुरा में सोमवार को 1260 नमूनों का परीक्षण किया गया जिनमें से 112 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है-: सीएम बिप्लब कुमार देबOut of the 1260 samples that were tested on 6th July, 112 people have tested positive for #COVID19 in the state: Tripura CM Biplab Kumar Deb pic.twitter.com/EGzZq0aQ4g
— ANI (@ANI) July 6, 2020
11:57 PM, 06-Jul-2020
हैदराबाद का चारमीनार और गोलकोंडा किला फिर से खुला
तेलंगाना: हैदराबाद का चारमीनार और गोलकोंडा किला सोमवार से जनता के लिए फिर से खुल गया। हालांकि स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यहां आने वाले लोगो की संख्या नदारद ही रही।Telangana: Hyderabad's Charminar and Golconda fort reopen for the public from today. A seller at a shop near Charminar, Mohammad Jafar says, "People are not visiting due to the #COVID19 pandemic. It is a difficult time for everyone." pic.twitter.com/JFyvslcqPq
— ANI (@ANI) July 6, 2020
विज्ञापन
11:00 PM, 06-Jul-2020
तेलंगाना में आज 1831 नए मामले, 11 लोगों की मौत
तेलंगाना में आज संक्रमण के 1831 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 25,733 हो गई है, जिनमें 10,646 मामले सक्रिय हैं, 14,781 ठीक हो चुके हैं और 306 लोगों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में आए कोरोना के 39 नए मामले
झारखंड में आए कोरोना के 39 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2854 हो गई है।
झारखंड में आए कोरोना के 39 नए मामले
झारखंड में आए कोरोना के 39 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2854 हो गई है।
10:31 PM, 06-Jul-2020
राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. शेरवाल ने कहा कि राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से आज 1000वां कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ। आज हमने आईसीयू बेड के 45 से बढ़ाकर 200 कर दिया है। मरीजों के लिए वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है।
10:11 PM, 06-Jul-2020
यूजीसी ने परीक्षाओं और एकेडमिक कैलेंडर से संबंधित जारी की नई गाइडलाइन
कोरोना को देखते हुए यूजीसी ने परीक्षाओं और एकेडमिक कैलेंडर से संबंधित नई गाइडलाइन जारी की।
University Grants Commission (UGC) issues revised guidelines on examinations and academic calendar for the universities in view of #COVID19. pic.twitter.com/XpdGBenh3g
— ANI (@ANI) July 6, 2020
09:57 PM, 06-Jul-2020
हरियाणा में आज कोरोना के 499 नए केस
हरियाणा में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 499 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,504 हो गई है, जिनमें 13,335 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3893 है और 276 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में 303 सक्रिय मामले
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1077 हो गई है। राज्य में 303 सक्रिय मामले हैं, 750 ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में 303 सक्रिय मामले
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1077 हो गई है। राज्य में 303 सक्रिय मामले हैं, 750 ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:53 PM, 06-Jul-2020
नेपाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 180 नए मामले
नेपाल में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 180 नए मामले और सामने आए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,964 हो गई। वहीं, कोरोना के कारण देश में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:50 PM, 06-Jul-2020
नेपाल एयरलाइंस के तीन पायलट और चार क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव
नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन (एनएसी) के तीन पायलट और चार क्रू मेंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी
09:42 PM, 06-Jul-2020
अभिनेत्री से सांसद बनी सुमालता अम्बरीश और कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई। सुमालता कर्नाटक के मंड्या लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और हल्के लक्षण होने की वजह से घर पर ही पृथकवास में हैं।
09:40 PM, 06-Jul-2020
सिर्फ मुंबई में आज 1201 नए मामले, 39 लोगों की गई जान
मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1201 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की जान चली गई। इसके बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 85,326 हो गई है, जिनमें 57,152 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4935 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
कोरोना टेस्ट कराने को सशर्त मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने को सशर्त मंजूरी दी।
कोरोना टेस्ट कराने को सशर्त मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने को सशर्त मंजूरी दी।