Coronavirus Updates: भारत में कोरोना के मामले रूस से भी ज्यादा, तीसरे नंबर पर पहुंचा
रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 24,850 नए मामले सामने आए
613 लोगों की मौत हुई। अब तक 19,268 लोगों की मौत।
भारत में कोरोना वायरस के मामले रविवार को रूस से भी ज्यादा हो गए और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गया। वहीं, कैरेबियन देश डोमिनिकन रिपब्लिक के सैंटियागो शहर में कोरोना महामारी के बीच ही आम चुनाव शुरू, मतदाता खुद को सैनिटाइज करके मतदान कर रहे
यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
राजस्थान में कोरोना के 632 मामले, 9 की मौत
राजस्थान में आज रात 8.30 बजे तक कोरोना के 632 मामले सामने आए और 9 की मौत हुई है। कुल मामले बढ़कर 20164 हुए, अबतक 456 की मौत।केरल में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन एक साल तक के लिए लागू
केरल सरकार ने राज्य में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन एक साल तक के लिए लागू कर दी है। इनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, शादी और ऐसे समारोहों में सीमित लोगों जैसी पाबंदियां शामिल हैं। अगर सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहना है तो ऐसे व्यक्ति पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि केरल में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और यहां संक्रमण से अब तक 26 लोगों की जान गई है।महाराष्ट्र के अमरावती में कोविड-19 के 15 नए मामले
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 15 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महामारी के मामले बढ़कर 695 हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदनेरा 89 मामलों के साथ सूची में सबसे आगे है जबकि अशोकनगर में 32 तथा सबनपुरा में 17 मामले हैं।
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 225 नए मामले
केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 225 नए मामले सामने आए, जिसमें राज्य में सेना की एक इकाई के सात जवान भी शामिल हैं। इस तरह, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर अब 5,429 हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 240 मामले सामने आए थे।
संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 117 मामले विदेशों से लौटे लोगों के हैं, 57 मामले अन्य राज्यों से लौटे लोगों के हैं, वहीं 38 मामले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के हैं।
मुजफ्फरनगर में कोविड-19 से 17 और लोग संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोविड-19 से 17 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे के अनुसार, प्रशासन को 411 नमूनों के नतीजे मिले और उनमें से 17 संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए इन सभी लोगों को बेगराजपुर के अस्पताल में ले जाया जा रहा है।