फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा

Mon, 13 Jul 2020 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 13 Jul 2020 11:28 PM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6497 नए मामले सामने आए और 193 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,924 हो गई है।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2738 नए मामले सामने आए और 73 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 41,581 हो गई है। 
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,701 नए मामले सामने आए हैं और 500 लोगों की मौत हुई है। 
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई है, जिनमें 3,01,609 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 5,53,471 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 13 Unlock 2 Day thirteen, Coronavirus in assam, bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
corona in india - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:24 PM, 13-Jul-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 1550 नए मामले

तेलंगाना में आज कोरोना के 1550 नए मामले सामने आए, 1197 लोग ठीक हुए और नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 36,221 हो गई है। इनमें 12,178 सक्रिय ममाले हैं,  23,679 ठीक हो चुके हैं और 365 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
 
11:01 PM, 13-Jul-2020

झारखंड में आज कोरोना के 189 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना के 189 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा रात 9:30 बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3963 हो गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
10:32 PM, 13-Jul-2020

गोवा में संक्रमण के 130 नए मामले

गोवा में संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए और 53 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2583 हो गई है, जिनमें 1026 मामले सक्रिय हैं, 1540 ठीक हो चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 
10:05 PM, 13-Jul-2020

रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा

दिल्लीः भारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन कोविड-19 के कुछ और मामले उसके परिसर में सामने आने के बाद 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा। सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
10:02 PM, 13-Jul-2020

नीतीश मंत्रिमंडल के एक और मंत्री संक्रमित

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में शैलेश कुमार के संक्रमित पाये जाने के बाद तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई तथा वह पटना में अपने सरकारी आवास में ही पृथक-वास में रह रहे हैं। मंत्री के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद अब उनके परिवार और कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। शैलेश कुमार, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के दूसरे ऐसे मंत्री हैं जो कि कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
10:00 PM, 13-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1243 हुई

हिमाचल प्रदेश में आज 891 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें एक पॉजिटिव निकला और 213 के रिजल्ट का इंतजार है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1243 हो गई है, जिनमें 292 सक्रिय हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 PM, 13-Jul-2020
उत्तराखंडः उधमपुर जिला प्रशासन ने रुद्रपुर नगर निगम और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों फूलबाग, छतरपुर, मतकोटा, बिंदुर, खेरा, भामरौलास लोहार्री आदि में आज रात 12 बजे से 16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया।
09:26 PM, 13-Jul-2020

राजस्थान में आज संक्रमण के 544 नए मामले, आठ की गई जान

राजस्थान में आज संक्रमण के 544 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,936 हो गई है, जिनमें 5788 मामले सक्रिय हैं और 518 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
09:01 PM, 13-Jul-2020

राजधानी दिल्ली में आज 1246 नए मामले, 40 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1246 नए मामले सामने आए, 1344 लोग ठीक हुए और 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,13,740 हो गई है, जिनमें 91,312 लोग ठीक हो चुके हैं और 3411 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
08:39 PM, 13-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 1435 नए मामले, 24 ने तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1435 नए मामले सामने आए, 632 मरीज ठीक हुए और 24 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 19,213 मरीज ठीक हो चुके हैं और 956 लोगों की मौत हुई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed