फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Live Updates In Maharashtra: Covid 19 cases and death increse in Mumbai Pune Thane

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में 36 की मौत, 790 नए मामले

Sat, 02 May 2020 08:49 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 May 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates In Maharashtra: Covid 19 cases and death increse in Mumbai Pune Thane
फाइल फोटो - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 790 मामले सामने आए जिनमें 547 मामले मुंबई से हैं। वहीं 36 संक्रमितों की मौत के साथ ही महामारी से अब तक यहां 521 लोग मारे जा चुके हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12,296 हो गई है, जबकि 2000 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 121 मरीज भी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि महाराष्ट्र में अब तक 1,61,092 व्यक्तियों का परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस के 56 मरीज हुए ठीक, डॉक्टरों ने ताली बजाकर अस्पताल से दी छुट्टी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा भयंदर बस्ती के एक नागरिक अस्पताल से कोविड-19 के 56 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इनमें तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। ये सभी मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने इन मरीजों के लिए ताली बजाई और उन्हें अलविदा कहा।

एक अधिकारी ने कहा, "नए रिपोर्ट के मुताबिक, टाउनशिप में कुल 161 व्यक्तियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। उनमें से 41 मरीजों को कुछ दिनों पहले छुट्टी दे दी गई थी। शनिवार को, 56 अन्य लोगों को एक समय में छुट्टी दे दी गई, जब दोबारा किए गए टेस्ट में ये सभी नकारात्मक पाए गए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र से 847 मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन नासिक से यूपी के लिए रवाना 

महाराष्ट्र के नासिक से शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक श्रमिक विशेष ट्रेन 847 प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। केंद्रीय रेलवे (सीआर) ने कहा कि महाराष्ट्र में फंसे हुए प्रवासी मजदूर शनिवार सुबह नासिक से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि ट्रेन सुबह 10.20 बजे नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। उन्होंने कहा, 847 यात्री ट्रेन में सवार हुए, जो सामाजिक दूरी के सभी मानदंडों का पालन कर रहे थे। इस विशेष ट्रेन में 17 कोच हैं।

इससे पहले एक मई को नासिक से मध्यप्रदेश के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया था। 300 प्रवासियों को ले जाने वाली ट्रेन नासिक से शुक्रवार रात को रवाना हुई थी और शनिवार सुबह भोपाल पहुंची।



अधिकारी ने कहा कि लखनऊ के लिए ट्रेन भी कल रात को ही चलने वाली थी लेकिन कुछ वजहों से इसका संचालन रोक दिया गया था।

अब तक 11 हजार से ज्यादा संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस वायरस से अब तक 485 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11506 हो गई है। 1879 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

पुणे में एक व्यक्ति की मौत
कोरोना वायरस से संक्रमित एक 68 वर्षीय मरीज की पुणे में मौत हो गई। पुणे स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरीज को कोरोना के अलावा मायोकार्डिटिस के साथ एआरडीएस और सांस लेने में परेशानी जैसी गंभीर बीमारियां थीं। पुणे जिले में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed