Coronavirus: पंजाब में सामने आया पहला मामला, इटली से लौटा होशियारपुर का शख्स संक्रमित
भारत में सोमवार को कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 46 पर पहुंच गई है। दिल्ली, यूपी के आगरा और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम से एक-एक नया मामला सामने आया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिल में अस्पताल के पृथक वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाया गया था। कोरोनावायरस की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले है। अन्य देशों की बात करें तो चीन के बाद अब इटली में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। यहां लोग अपने घरों में कैद हैं। पढ़ें कोरोनावायरस से संबंधित सभी अपडेट...
लाइव अपडेट
परिवार के साथ इटली से लौटा शख्स संक्रमित
इटली से पिछले सप्ताह लौटे होशियारपुर के एक शख्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह पंजाब में इस बीमारी का पहला मामला है। पंजाब के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि एयर इंडिया की उड़ान से इटली के मिलान से अमृतसर लौटे शख्स की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ चार मार्च को दिल्ली के रास्ते अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था। हालांकि इस व्यक्ति की पत्नी और बच्चे की जांच का नतीजा निगेटिव आया है। हालांकि, दोनों को भी अमृतसर अस्पताल में अलग रखा गया है।सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ईरान के लिए रवाना
गाजियाबाद: भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान ईरान की राजधानी तेहरान में सुबह दो बजे पहुंचेगा। और वापस भारत सुबह 9.30 बजे पहुंचेगा।Ghaziabad: Earlier visuals of Indian Air Force's C-17 Globemaster transport aircraft, going to Iran, being loaded with facilities to quarantine the passengers. The aircraft will land in Tehran at about 2 am and return to India at about 09:30 am tomorrow. https://t.co/BmPP2QAwOl pic.twitter.com/q273AVuPAf
— ANI (@ANI) March 9, 2020
#WATCH Ghaziabad: Indian Air Force's C-17 Globemaster transport aircraft has left for Iran, from Hindon Air Force Station, to bring back Indians citizens stuck there amid #CoronavirusOutbreak pic.twitter.com/AR7SGY3Qdm
— ANI (@ANI) March 9, 2020
गांधी संदेश यात्रा टली
कांग्रेस की गांधी संदेश यात्रा टली, ये यात्रा 12 मार्च को होनी थी। पार्टी की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर ये यात्रा शुरू होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के मद्देनजर इसे टाल दिया गया। इस यात्रा का 6 अप्रैल को दांडी में समापन होना था।कर्नाटक में प्राथमिक विद्यालय अगले आदेश तक बंद
Karnataka Medical Education Min Dr. K Sudhakar: The wife & child of Bengaluru Coronavirus patient have been quarantined. He returned to Bengaluru from the US on Mar 1, and developed symptoms on March 5. A colleague who was travelling with him has also been quarantined. pic.twitter.com/LWkAlVUVaM
— ANI (@ANI) March 9, 2020
बंगलूरू में मिला एक मरीज
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि बंगलूरू का एक व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति ने अमेरिका की यात्रा की थी। हालांकि व्यक्ति का हालत स्थिर है।उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए व्यक्ति की पत्नी और बच्चे को विशेष वार्ड में जांच के लिए भेज दिया गया है। वह एक मार्च को अमेरिका से बंगलूरू लौटा था और उसे पांच मार्च लक्षणों का पता चला। उसके साथ यात्रा करने वाले एक और व्यक्ति को विशेष वार्ड में भेजा गया है।
Karnataka Medical Education Minister Dr. K. Sudhakar: A Bengaluru resident tests positive for Coronavirus. The person has travel history to the USA pic.twitter.com/BhLAPHTLh7
— ANI (@ANI) March 9, 2020
सी-17 ग्लोबमास्टर के कैप्टन विंग कमांडर करन कपूर ने कहा है कि हमने हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से साढ़े आठ बजे उड़ान भरने की योजना बनाई है और हम तेहरान में रात दो बजे प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि तेहरान से हम साढ़े चार बजे निकलेंगे और सुबह साढ़े नौ बजे भारत लौट आएंगे। हिंडन में यात्रियों को ठहराने की सुविधा स्थापित की गई है।
Govt sources: Indian Air Force's C-17 Globemaster transport aircraft to leave for Iran today to bring back Indians citizens stuck there amid #CoronavirusOutbreak. pic.twitter.com/oC9xm9tOgq
— ANI (@ANI) March 9, 2020